श्रीडूंगरगढ टुडे 1 अगस्त 2026
थाना क्षेत्र इलाके में 24 जुलाई को रीड़ी में एक युवक द्वारा महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया था और महिला को गंभीर हालत में पीबीएम ट्रॉमा के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान गंभीर झुलसी महिला ने दम तोड़ दिया । 22 वर्षीय आरोपी मनीष ने पारिवारिक रंजिश में अपनी ही चाची पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
महिला बुरी तरह से झुलस गई और ईलाज के दौरान सातवें दिन गुरूवार को पीबीएम में दम तोड़ दिया। मामले के जांच अधिकारी एसआई रतनलाल से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष न्यायिक हिरासत में है और पीड़िता 60 वर्षीय गुड्डीदेवी पत्नी शंकर वाल्मिकी ने ईलाज के दौरान गुरूवार को दम तोड़ दिया। मामले में हत्या की धाराएं अब जुड़ जाएगी और जांच व सजा का दायरा भी बढ़ जाएगा। फिलहाल आरोपी बीकानेर जेल में है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



