श्रीडूंगरगढ टुडे 2 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ नायक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार आयोजित की गई, बैठक में 16 अगस्त 2026 को राजगढ़ (चूरू) में होने वाले जनजातीय महासम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देना और समाज में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।
बैठक की जानकारी देते हुए कुंदन नायक ने बताया कि बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेते हुए महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों और समाज की भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान सुजानगढ़ से रतनलाल नायक, पल्लू से बाबूलाल नायक एवं साहबराम नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसके अलावा सहीराम नायक, जेतासर प्रशासक (सरपंच) शिवलाल, शंकरलाल नायक, भोजराज नायक (बादनू) सहित नायक समाज के अनेक गणमान्य सदस्य बैठक में शामिल हुए। वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों से 16 अगस्त को राजगढ़ (चूरू) में आयोजित जनजातीय महासम्मेलन में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह करते हुए इसे समाज की एकता और सामाजिक चेतना का महत्वपूर्ण आयोजन बताया।
इस प्रकार के सम्मेलनों से नायक समाज में न केवल संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकजुटता आएगी, बल्कि अपने अधिकारों और विकास के मुद्दों को सामूहिक मंच पर उठाने में भी मदद मिलेगी।




