श्रीडूंगरगढ टुडे 12 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र की प्रताप बस्ती निवासी एक युवक ने रास्ता रोककर मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए न्यायालय इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि दुलचासर निवासी हाल निवासी प्रताप बस्ती 26 वर्षीय बनवारीलाल पुत्र बाबूलाल नायक ने रिपोर्ट में दानाराम पुत्र चूनाराम नायक निवासी लिखमादेसर, शाहरुख खां, मुमताज पुत्र गफूर कंजर, महफूज पुत्र मुमताज, कालू पुत्र भादर, आरिफ पुत्र आमीन एवं समीर पुत्र कासम, निवासी श्रीडूंगरगढ़ के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह पैदल बाजार जा रहा था। इसी दौरान घूमचक्कर के पास आरोपी दानाराम ने शराब के नशे में उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। परिवादी ने जब इसका विरोध किया तो घूमचक्कर के पास पार्किंग से अन्य नामजद आरोपी वहां आ गए और कथित रूप से उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट करने लगे।आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां देकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया व जान से मारने की धमकी दी। परिवादी का भाई व एक अन्य ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने आवाज देकर अन्य 15-20 लड़कों को बुला लिया जो हाथों में लाठी, डंडे लेकर आए और उसे व उसके भाई को जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे। परिवादी व उसके भाई सोनू को घायल अवस्था में उपजिला अस्पताल ले जाया गया और जहां से पीबीएम रेफर कर दिया गया।
परिवादी का आरोप है कि इसी दौरान दानाराम मौके से भाग गया, जबकि अन्य आरोपियों ने उसे बीच रास्ते में घेर लिया और जातिसूचक गालियां दीं। घटना के बाद परिवादी ने न्यायालय की शरण ली।
पुलिस ने न्यायालय इस्तगासे के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ निकेत पारीक द्वारा की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।



