श्रीडूंगरगढ टुडे 14 अगस्त 2026
जनगणना- 2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) तैयार करने के लिए ग्राम निर्देशिका के आंकड़ों के संकलन एवं संयोजन संबंधी प्रशिक्षण शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्र के पटवारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर से आए प्रशिक्षक नीरज कुमार ने कार्मिकों को ग्राम स्तर पर आंकड़ों के संकलन, व्यवस्थित संयोजन और अभिलेखीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
चार्ज जनगणना अधिकारी श्रीवर्द्धन ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना 2027 के लिए आवश्यक आंकड़ों के संकलन एवं अभिलेखीकरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना और संबंधित कार्मिकों को उनके दायित्वों की स्पष्ट जानकारी देना है।
प्रशिक्षण में प्रभारी भू-अभिलेख निरीक्षक पर्वत सिंह, श्रीडूंगरगढ़ चार्ज नियमित सहायक भव्य कटारिया, तकनीकी सहायक परमेश्वर गोदारा सहित क्षेत्र के पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।




