श्रीडूंगरगढ टुडे 16 अगस्त 2026
*1* लाल-किला जाने से पहले मोदी ने गाय को चारा दिया, मोर को दाना खिलाया; इंस्टाग्राम पर VIDEO शेयर कर लिखा- ये मेरा डेली रूटीन
*2* ‘सोनिया-खरगे को वंदे मातरम से चिढ़’, बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर लगाया राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप; माफी की मांग
*3* शाह बोले-सोनिया जी आपके पाप को जनता माफ नहीं करेगी, वंदे मातरम कैसे रोका, हम सबने देखा; शर्म बची है तो देश से माफी मांगें
*4* कर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को गाने के दौरान सोनिया गांधी के हाव-भाव को लेकर हुए विवाद के बाद की गई है
*5* अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। दिल्ली के ‘सदैव अटल’ स्मृति स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह और कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने अटल जी के राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतंत्र के प्रति योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें दूरदर्शी और महान राजनेता बताया।
*6* ‘दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के भाषण को लेकर चिदंबरम का पलटवार
*7* ‘बदलाव की घंटी बज चुकी है…’, ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर PM मोदी को सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास का जवाब
*8* ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर बिफरे कपिल सिब्बल, कहा- पीएम मोदी के संबोधन से दुनिया में गया गलत संदेश
*9* तमिलनाडु भाजपा प्रदेश की सीएम विजय की मां पर की गई टिप्पणी पर हंगामा हो गया है और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने ही अपने नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद अपमानजनक और दर्दनाक बताया।
*10* भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थिरु नैनार नागेंद्रन द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की मां के बारे में की गई भद्दी टिप्पणी घिनौनी है। ऐसी टिप्पणियां किसी भी मंच पर स्वीकार्य नहीं हैं।’ सुंदर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा नारी शक्ति की बात की है और महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने इस टिप्पणी को एक व्यक्तिगत हमला बताया जो राजनीतिक बहस की सीमा पार कर गया
*11* मां से पूछो…’: CM विजय के ‘पिता कहां हैं?’ वाले बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की विवादित टिप्पणी, मचा बवाल
*12* आरएसएस के पंजीकरण को लेकर कर्नाटक में सियासत गरमा गई है। राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने आरएसएस का पंजीकरण कराने की मांग की है। अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने इसका जवाब दिया है। संतोष ने कहा कि आरएसएस को अपना अस्तित्व साबित करने के लिए पंजीकरण की जरूरत नहीं है। संगठन लाखों लोगों के भरोसे से चलता है।
*13* बीएल संतोष ने दावा किया कि किसी क्षेत्र में हिंदू आबादी घटने से भारत से जुड़ाव की भावना कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि जहां हिंदू आबादी घटती है, वहां ‘राष्ट्रविरोधी भावना’ पैदा होने लगती है। बंगलूरू की शिवाजीनगर और चामराजपेट सीटों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दो दशक से किसी भी राजनीतिक दल का हिंदू उम्मीदवार वहां नहीं जीता है
*14* महाराष्ट्र में नेवी के जवान, पत्नी और दो बच्चों का शव घर में मिला, पुलिस जांच में जुटी
*15* बंगाल- पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया, मुझे बदनाम करने की कोशिश
*16* वाराणसी मुंबई जाने वाली उड़ान के यात्री के हथियार की जांच के दौरान अचानक एक राउंड गोली चल गई। गोली लगने से एएआईसीएलएएस के दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को देकर जांच शुरू कर दी गई है।
*17* शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस, विमल इलायची के विज्ञापन को पान मसाला का प्रचार माना, ₹10 लाख का जुर्माना संभव
*18* लखनऊ में घरों में पानी भरा, चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल डूबा; उत्तराखंड में पहाड़ खिसका, सड़क बंद
*19* भारत का छठा विकेट गिरा, जडेजा 13 रन पर LBW, श्रीलंका के खिलाफ स्कोर 381/6, पडिक्कल ने 167 रन बनाए
*=========================.===.*



