श्रीडूंगरगढ टुडे 18 अगस्त 2026
कोर्ट परिसर स्थित बार संघ के पुस्तकालय हॉल में मंगलवार को नवपदस्थ एसडीएम झंवरलाल मित्तल और बार कौंसिल राजस्थान की निर्वाचित महिला सदस्य एडवोकेट आरजू खान का बार संघ की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। अधिवक्ताओं ने दोनों का साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया।

एसडीएम झंवरलाल मित्तल ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में कार्य करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कानून की बारीकियां सीखने और नया जानने का अवसर मिलेगा। सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करने का प्रयास रहेगा। वहीं एडवोकेट आरजू खान ने कहा कि सभी के स्नेह और सहयोग से उन्हें बार कौंसिल राजस्थान की सदस्यता मिली है। भविष्य में भी अधिवक्ताओं का सहयोग मिलता रहे, यही अपेक्षा है।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने स्वागत के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़, वरिष्ठ अधिवक्ता लेखराम चौधरी, मोहनलाल सोनी, पूनमचंद मारू, ओमप्रकाश पंवार, साजिद खान, महेंद्र सिंह मान, गोपीराम जानू, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, सत्यनारायण प्रजापत, कैलाश सारस्वत, प्रकाश पुरोहित, राधेश्याम, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, बृजेश पुरोहित, राजीव आत्रेय, अबरार मोहम्मद, मांगीलाल नैण, राजूराम जाखड़, सुखदेव व्यास, हेमराज सोनी, गणेशाराम मेघवाल, बृजलाल बारोटिया, बजरंग ज्याणी, जगदीश बाना, सत्यनारायण प्रजापत, बजरंग तावनिया, रणवीरसिंह, ओमनाथ सिद्ध, मोहननाथ सिद्ध, संजय बोहरा सहित बार संघ के अधिवक्ता मौजूद रहे।










