श्रीडूंगरगढ टुडे 20 अगस्त 2026
भोजास निवासी नेमसिंह पुत्र हरि सिंह पुरोहित को राजस्व अपील प्राधिकारी, बीकानेर के आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी राहत प्रदान की है। न्यायालय के निर्देशों की पालना में गुरुवार को तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित रास्ता खुलवा दिया।
क्या था मामला और आदेश?
मामला भोजास तहसील श्रीडूंगरगढ़ निवासी प्रार्थी नेमसिंह पुत्र हरिसिंह जाति पुरोहित से जुड़ा है। प्रार्थी द्वारा राजस्व मण्डल अजमेर एवं राजस्व अपील प्राधिकारी, बीकानेर के निर्णय (केस संख्या 67/2026, दिनांक 03.08.2026) की प्रति प्रस्तुत किए जाने पर तहसीलदार कार्यालय ने यह कार्रवाई की है। इस आदेश के तहत प्रार्थी को खेत में वर्तमान में खड़ी फसल की कटाई करने और उसे सुरक्षित ले जाने की हद तक छूट व रास्ता प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे।
टीम का हुआ गठन और मौके पर कार्रवाई
कोर्ट के फैसले को अमल में लाने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा एक विशेष राजस्व टीम का गठन किया गया था:
- टीम नेतृत्व: भू-अभिलेख निरीक्षक गिरधारीलाल
- टीम सदस्य: पटवारी मनीराम, पटवारी मनीष सारण एवं पटवारी सीताराम नाई
गठित टीम को 20 अगस्त को मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करने और रिपोर्ट तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। जारी निर्देशों के तहत राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार को स्थल पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया




