श्रीडूंगरगढ टुडे 21 अगस्त 2026
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षक सेवा निवृत्त शिक्षक मालाराम लिखाला एंव गोपाल राम जाखड़ को ‘शिक्षक गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। मानव जन जागृति संस्थान जयपुर की ओर से द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 6 सितंबर को चौमूं में किया जाएगा।
मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर द्वारा द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह–2026 का आयोजन आगामी 6 सितंबर को चौमूं में किया जाएगा।
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के दो शिक्षकों का चयन
समारोह में प्रदेशभर से सर्व समाज के चयनित 50 शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें सेवा निवृत्त शिक्षक मालाराम लिखाला एंव गोपाल राम जाखड़ का भी चयन किया गया है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला ने चयनित शिक्षकों को बधाई पत्र भेजकर चयन की जानकारी दी।
कांदेला ने कहा, “समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। जो शिक्षक अपनी नियमित शिक्षण सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हैं, उन्हें सम्मानित करना संस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।”
चौमूं में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर शिक्षा जगत और सामाजिक क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।













