श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 सितंबर 2026
मोमासर मे बाबा श्री रामदेव मंदिर मेला परिसर में भाद्रपद शुक्ल दशमी की रात्रि को मेला कमेटी द्वारा विशाल रात्रि जागरण का भव्य आयोजन किया गया।

रात्रि जागरण में मुख्य कलाकार लता भाटी एंड पार्टी के साथ डांसर माही और अनीता ने एक से बढ़कर एक भजनों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मेला कमेटी के अध्यक्ष गुमानमल सेठिया, पूर्व सरपंच जेठाराम भाम्बू एवं मोमासर मेला कमेटी के समस्त कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। वहीं, मंदिर के पुजारी रामनिवास एवं जतनलाल सेठिया ने रात्रि भर अखण्ड ज्योत प्रज्वलित रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

जागरण के अगले दिन आज मेला प्रांगण में मेला कमेटी के सौजन्य से कुश्ती प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने उत्साहवर्धन किया।












