श्रीडूंगरगढ टुडे 30 सितंबर 2026
नोखा विकास मंच से लगातार चौथी बार नवनिर्वाचित पार्षद देवकिशन चांडक के श्रीडूंगरगढ आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत झंवर के निज निवास पर भव्य स्वागत किया गया।
पार्षद देवकिशन चांडक किसी निजी समारोह के दौरान अपने ससुराल पहुंचे जहां सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत झंवर के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका वार्ड 6 से नवनिर्वाचित पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख व श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका वार्ड 20 नवनिर्वाचित पार्षद व राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा उपाध्यक्ष रमेश बासनीवाल ने नोखा विकास मंच से लगातार चौथी बार नवनिर्वाचित पार्षद का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। तथा सोनिया राजपुरोहित (राष्ट्रीय अधीक्षिका, राजपुरोहित महिला समिति, माया लोहिया, व इंद्रा झंवर ने पार्षद रमेश बासनिवाल व अंजू पारख का माला पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
वहीं नवनिर्वाचित पार्षद देवकिशन चांडक व सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत झंवर ने नवनिर्वाचित श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी के निज निवास कार्यालय पहुंचकर फूलमाला व मुह मीठा करवाकर भव्य स्वागत करते हुए कहा कि जनता ने आप पर जो अटूट विश्वास जताया है, हमें पूरा विश्वास है कि आप श्रीडूंगरगढ की समस्याओं का समाधान करेंगे और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने कलानी के आगामी कार्यकाल सफल की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी।



















