श्रीडूंगरगढ टुडे 3 अक्टूबर 2026
विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को तेज करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत की पहल और निरंतर प्रयासों से पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 23 नए विकास कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में सड़क निर्माण, नलकूप, पाइपलाइन, जीएलआर, टीन शेड, पार्किंग, शौचालय, पुस्तकालय भवन सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न कार्यों को स्वीकृति मिली है। विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। विभिन्न ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने विधायक सारस्वत का आभार जताया है।

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही सर्वोच्च प्राथमिकता: विधायक सारस्वत
स्वीकृति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा
”श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का संतुलित और सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। गांवों में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सड़क, शुद्ध पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना ही हमारा मुख्य ध्येय है।
23 नए विकास कार्यों की मंजूरी इसी संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम है। श्रीडूंगरगढ़ के हर नागरिक की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विकास की यह यात्रा बिना रुके निरंतर जारी रहेगी।”











