श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 अक्टूबर 2026
कस्बे में घूमचक्कर से लेकर बाजार तक मुख्य सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर टैक्सी यूनियन श्रीडूंगरगढ़ ने शनिवार को नगरपालिका चेयरमैन के नाम वाइस चेयरमैन विनोद गिरी गुसाई को ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में चालकों ने बताया कि यह मुख्य मार्ग लंबे समय से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बेहद खराब स्थिति में है। प्रतिदिन इस मार्ग से बड़ी संख्या में टैक्सी और अन्य वाहन गुजरते हैं। सड़क की बदहाली के कारण टैक्सी चालकों को आए दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों की वजह से टैक्सियों के शॉकर, टायर और अन्य स्पेयर पार्ट्स खराब हो रहे हैं, जिससे गरीब चालकों को बार-बार मरम्मत करवानी पड़ती है और उनकी दैनिक कमाई का बड़ा हिस्सा इसी में खर्च हो जाता है।
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष श्याम गिरी और चालकों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायतें व ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
यूनियन ने मांग की है कि घुमचक्कर से बाजार तक की सड़क का तत्काल निरीक्षण करवाकर गड्ढों को भरवाया जाए और सड़क की आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराई जाए ताकि टैक्सी चालकों व आम जनता को राहत मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष श्याम गिरी गौरीशंकर स्वामी, कैलाश स्वामी, मनीष पारीक, पवन सिखवाल, महावीर, समीर, अकबर अली, लिछूराम, इस्लाम, छैलूसिंह,पप्पू राईन,परमेश्वर लाल नाई, छोटू, फारूक, शिव, मदनलाल, हनुमान, धर्मपाल, अशोक, रणजीत सिंह, सोहन, राजू, कालू तेली, फारूक, पुखराज, बाबूलाल पूरी, जाकिर, दिलीप, जबार, अकरम, भलनाथ सिद्ध, हिरनाथ सहित बड़ी संख्या में टैक्सी चालक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।












