श्रीडूंगरगढ टुडे 14 अक्टूबर 2026
क्षेत्र के धीरदेसर चोटियां गांव में मंगलवार शाम ननिहाल जाने का कहकर घर से निकला 11 वर्षीय बालक रणवीर सिंह लापता हो गया। देर शाम तक न तो वह अपने ननिहाल दुलचासर पहुंचा और न ही घर वापस लौटा। बालक के नहीं मिलने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह पुत्र कालू सिंह बीदावत मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से ननिहाल दुलचासर जाने की बात कहकर निकला था। वह अपने साथ 500 रुपए भी लेकर गया था। काफी समय बीतने के बाद भी जब बालक का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने आमजन से सहयोग की अपील की है। यदि किसी को बालक रणवीर सिंह दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
- 9982990781
- 9928023965












