श्रीडूंगरगढ टुडे 16 अक्टूबर 2026
डिजिटल अरेस्ट करके ऑनलाइन फ्रॉड करने के बड़े चर्चित मामले एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। श्री डूंगरगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी व्यापारी से 32 लाख रूपए हड़पने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने इस मामले में अनुसंधान करते हुए बैंक डिटेल के माध्यम से कड़ी से कड़ी जोड़कर एक आरोपी को दबोच लिया है।25 वर्षीय भानुप्रताप सिंह जाट निवासी नगर, भरतपुर को गिरफ्तार किया गया है। राघव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी युवक के खाते में 10 लाख रूपए ट्रांसफर हुए। वहीं इस मामले में 16-17 अन्य खातों में भी रकम ट्रांसफर हुई है। फिलहाल इस मामले की जांच लगातार जारी है। आरोपी युवक को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा जहां पुलिस रिमांड मांगा जाएगा पुलिस रिमांड के दौरान अन्य लोगों की भी भूमिका सामने आएगी।
ये था मामला
व्यापारी सुशील कुमार पेड़ीवाल को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया था। फर्जी पुलिस व कोर्ट का वारंट दिखाकर डराया गया व शातिर ठगों ने धमका कर 32 लाख रूपए हड़प लिए थे। परिवादी कोलकाता में कपड़े के व्यापारी है और 14 सितंबर 2026 को वह श्रीडूंगरगढ़ आए हुए थे। 18 सितंबर 2026 को उसके पास व्हाट्सएप मैसेज आया और अज्ञात आरोपी ने 21 सितंबर 2026 को 32 लाख रूपए का आरटीजीएस करवा दिया। पीड़ित द्वारा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया था जिसके बाद थाना अधिकारी द्वारा टीम को अलर्ट किया गया और आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी











