श्रीडूंगरगढ टुडे 17 अक्टूबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के पुनदलसर गांव के खेत की डिग्गी में डूबने से युवक के मौत की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर मिली जानकारी के अनुसार गांव पुंदलसर से उपनी मार्ग की रोही में स्थित खेत में बनी डिग्गी में 25 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र जैसाराम गोदारा की डूबने से मृत्यु हो गयी है। बीती रात घटना हुई है और परिजनों ने अलसुबह डिग्गी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। एएसआई देवाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी की डिग्गी से निकलवा कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।












