श्रीडूंगरगढ टुडे 18 अक्टूबर 2026
ग्राम मोमासर के वार्ड नंबर 12 में आज एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली। वार्डवासियों द्वारा वार्ड के विकास एवं जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने पर वार्ड पंच पवन सैनी का साफा व माला पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान वार्ड में राजकीय सेवा में कार्यरत सभी कार्मिकों का भी विशेष रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विकास कार्यों और जनहित के प्रयासों की हुई सराहना
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित वार्डवासियों ने एक स्वर में वार्ड पंच पवन सैनी द्वारा वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों तथा जनहित के विभिन्न प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि पवन सैनी के नेतृत्व में वार्ड में जनसेवा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
जनता का विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत: पवन सैनी
इस अवसर पर वार्ड पंच पवन सैनी ने समस्त वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भावुक और उत्साही शब्दों में कहा कि “वार्डवासियों का अटूट विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के हर कार्य में पूरी निष्ठा के साथ अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर सीताराम मेघवाल, राजूराम मेघवाल, विजय कुमार माली, भागुराम मेघवाल, रणजीत सिंह, मुनीराम मेघवाल, रामचंद्र बावरी, बुधाराम मेघवाल, अमित नायक, सांवरमल मेघवाल, डूंगरराम मेघवाल, बनवारी मेघवाल, नरेश मेघवाल, हीरालाल मेघवाल, अशोक मेघवाल, रणजीत गोदारा, कुमकुम सुनगत, पार्वती देवी एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे













