श्रीडूंगरगढ टुडे 21 अक्टूबर 2026
रांकावत स्वामी समाज हितकारिणी संगठन श्रीडूंगरगढ़ शहर की सत्र 2026 की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। संगठन के संस्थापक सदस्य राजेन्द्र प्रसाद स्वामी और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया गया। इसमें नानूराम स्वामी को अध्यक्ष, आसूदास स्वामी को मंत्री, भगवानाराम (पवन) स्वामी को महामंत्री तथा सीताराम स्वामी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही संगठन मंत्री गोपालदास स्वामी, बजरंग स्वामी, पोकरदास, शिवरतन स्वामी, मनोज कुमार स्वामी, हरकिशन स्वामी को बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र स्वामी, कन्हैयालाल स्वामी, विष्णु स्वामी, बनवारीलाल, सौरभ स्वामी, सचिव बाबूलाल स्वामी, हरिदास वाली, मुन्नीराम स्वामी, हनुमान स्वामी, तथा सहसचिव हेमदास स्वामी, रामचंद्र स्वामी, विधि सलाहकार एडवोकेट किशन स्वामी, मीडिया प्रभारी शंकरलाल, रेवंत स्वामी को दायित्व दिया गया। प्रचार मंत्री बंशी स्वामी, बनवारीलाल, शिव स्वामी, बनवारी स्वामी, बजरंग दास, मुकेश स्वामी, मनीप कुमार, मनोज कुमार, तोलु स्वामी को दायित्व दिए गए है। नवनियुक्त अध्यक्ष नानूराम स्वामी का सदस्यों ने स्वागत सम्मान किया।
नई कार्यकारिणी में संगठन मंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, विधि सलाहकार, मीडिया प्रभारी और प्रचार मंत्री सहित विभिन्न पदों पर समाज के अनुभवी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
समाज में एकता और शिक्षा को देंगे बढ़ावा
नवनियुक्त अध्यक्ष नानूराम स्वामी ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता की भावना मजबूत करने के साथ शिक्षा और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। जरूरतमंद समाज बंधुओं की हरसंभव सहायता करना और समाजहित में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में समाज के हित में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नई टीम को दी बधाई
कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समाज के सदस्यों में हर्ष का माहौल है। समाज बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज की एकजुटता और विकास के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।













