श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 अक्टूबर 2026
पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने रविवार को पूनरासर स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने पूनरासर, बिंझासर एवं लोढ़ेरा सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।

पूनरासर में विधायक सारस्वत ने पंचायत समिति वार्ड संख्या 11 के अंतर्गत पूनरासर एवं राजपुरा क्षेत्र में प्रत्याशी राधा देवी (पत्नी मनोज नाथ) के समर्थन में जनसंपर्क किया। वहीं बिंझासर में पंचायत समिति वार्ड संख्या 10 के अंतर्गत बिंझासर, मणकरासर एवं समंदसर में प्रत्याशी रुखमणी (पत्नी तेजपाल) प्रतिनिधि मांगीलाल गोदारा के समर्थन में ग्रामीणों से वोट मांगे और कार्यक्रम संवाद किया।

इस दौरान जिला परिषद बीकानेर वार्ड संख्या 36 की प्रत्याशी सरिता देवी (पत्नी ओमप्रकाश) एवं वार्ड संख्या 37 की प्रत्याशी सुरेश कंवर (पत्नी भागीरथ सिंह) के समर्थन में भी मतदान की अपील की गई |

लोढ़ेरा में पंचायत समिति वार्ड संख्या 8 क़े प्रत्याशी किसना राम/उमाराम के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क किया गया।

विधायक सारस्वत ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विकास, जनसेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य कुंभनाथ सिद्ध, पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक,एडवोकेट भरत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कालाणी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर पार्षद आईदान पारीक,पार्षद दिलीप सिंह एवं देहात महामंत्री जगदीश पारीक, मुरलीनाथ सिद्ध, मुन्नी नाथ, ओंकारनाथ सिद्ध, मनोहर कड़वासरा,लिछुराम गोदारा, देवकरण पारीक,सीताराम सोनी, तोलाराम डेलू सहित भाजपा पदाधिकारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जिला परिषद वार्ड संख्या 37 के प्रतिनिधि ओमप्रकाश शर्मा, वार्ड संख्या 36 के प्रतिनिधि भागीरथ सिंह तंवर तथा पंचायत समिति वार्ड संख्या 11 के प्रतिनिधि मनोज नाथ, वार्ड संख्या 12 के रणवीर सिंह, वार्ड संख्या 13 के रघुनाथ एवं वार्ड संख्या 14 के मोहन नाथ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने ग्रामीणों से पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा क्षेत्र के विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया।












