श्रीडूंगरगढ टुडे 29 अक्टूबर 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग -29.10.2026🕉️
🕉️ शुभ गुरुवार – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
अकाल मृत्यु के भय निवारण हेतु सरल प्रयोग
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक…………….……29.10.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………… 2083
शक संवत्…………………………….1948
संवत्सर……………………………… श्री रौद्र
अयन………………………………….दक्षिण
गोल…………………………………. .दक्षिण
ऋतु……………………………………. हेमंत
मास…………………………………. कार्तिक
पक्ष……………………………………..कृष्ण
तिथि…… चतुर्थी. रात्रि. 10.11 तक / पंचमी
वार……………………………………गुरुवार
नक्षत्र.. रोहिणी. पूर्वा. 11.12 तक / मृगशिरा
चंद्र राशि.. वृषभ. रात्रि. 10.07 तक / मिथुन
योग…….. परिघ. रात्रि. 12.05* तक / शिव
करण……………….. बव. पूर्वा. 11.47 तक
करण….. बालव. रात्रि. 10.11 तक / कौलव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण
सूर्योदय………………..प्रातः 06.38.26 पर
सूर्यास्त………………. सायं. 05.51.27 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..11.13.01
रात्रिमान-घं.मि.से. ……………. 12.47.34
चंद्रास्त…………………09.59.10 AM पर
चंद्रोदय……………….. 08.31.28 PM पर
राहुकाल……अपरा. 1.39 से 3.03 (अशुभ)
यमघंट………..प्रातः 6.38 से 8.03(त्याज्य)
गुलिक…प्रातः 9.27 से 10.51(शुभे त्याज्य)
अभिजित….. मध्या.11.53 से 12.37(शुभ)
पंचक………………………….. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………… आज नहीं है।
दिशाशूल………………………. दक्षिण दिशा
दोष परिहार…… दही का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
व्रत विशेष…………. कार्तिक स्नान व्रत जारी
अन्य व्रत्………………………. करवा चतुर्थी
चंद्रोदय………………………..रात्रि. 8.31पर
पर्व विशेष……………………… आज नहीं है।
काल विशेष………… सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष……………….विश्व इंटरनेट दिवस
दिन विशेष…………. विश्व सोरायसिस दिवस
खगोलीय….बुधास्त पश्चिमे. अपरा. 4.31 पर
सूर्य नक्षत्र…………………………….. .स्वाति
नक्षत्र वाहन……………….. मंडूक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)……………………….आज नहीं है।
पंचक…………………………… आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………… आज नहीं है।
अमृत सि.योग………………….. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग……………………. आज नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मकै जानकारी
दिनांक……………………….30.10.2026
तिथि…………कार्तिक कृष्णा पंचमी शुक्रवार
व्रत विशेष…………. कार्तिक स्नान व्रत जारी
अन्य व्रत्……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष………. पद्म प्रभु जन्म दिवस(जैन)
काल विशेष………… सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष……………………… आज नही है।
खगोलीय……………………….. आज नहीं है।
सूर्य नक्षत्र……………………………… स्वाति
नक्षत्र वाहन……………….. मंडूक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)……………………… आज नहीं है।
पंचक…………………………… आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………… आज नहीं है।
अमृत सि.योग………………….. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………….. आज नहीं है।
____________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
शुभ………………प्रातः 6.38 से 8.03 तक
चंचल…………पूर्वा. 10.51 से 12.15 तक
लाभ………….अपरा. 12.15 से 1.39 तक
अमृत…………..अपरा. 1.39 से 3.03 तक
शुभ………………सायं. 4.27 से 5.51 तक
आज रात्रि का चौघड़िया
अमृत………सायं-रात्रि. 5.51 से 7.27 तक
चंचल…………….रात्रि. 7.27 से 9.03 तक
लाभ…रात्रि.12.15 AM से 1.51 AM तक
शुभ…..रात्रि. 3.27 AM से 5.03 AM तक
अमृत…रात्रि. 5.03 AM से 6.39 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
शुभ शिववास की तिथियां
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय – नक्षत्र नाम – नक्षत्र चरण – चरणाक्षर
11.12 AM तक…….रोहिणी…..4……..वू
04.38 PM तक…. .मृगशिरा…..1……..वे
10.07 PM तक……मृगशिरा…..2…….वो
राशि वृषभ – पाया स्वर्ण
03.34 AM तक….. मृगशिरा…..3……..क
उपरांत रात्रि. तक……मृगशिरा…..4…… की
राशि मिथुन – पाया स्वर्ण
आज की विशेष प्रस्तुति
धर्म-ज्योतिष-वास्तुशास्त्र पर आधारित
अकाल मृत्यु के भय निवारण हेतु सरल प्रयोग
यमराज को मृत्यु का देवता कहा जाता है। यमदेव का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक सिहरन सी उठ जाती है। वहीं प्राचीन ग्रंथों में भी यमराज की एक बहुत भयानक छवि वर्णित है। कहा जाता है कि यम के दूतों को ना दूसरों का दर्द दिखाई देता है ना सुनाई देता है। साथ ही मृत्यु के नजदीक आने पर व्यक्ति को यम के दूत दिखाई देने लगते हैं जिससे व्यक्ति बुरी तरह कांप उठता है। और जब आत्मा के शरीर त्याग देने पर ये ही यम के दूत तरह-तरह की यातनाएं देते हुए आत्मा को यमपुरी तक ले जाते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में यह भी कहा गया है कि जिस व्यक्ति पर मृत्यु के देवता यमराज के पिता सूर्य देव की कृपा होती है उसे अकाल मृत्यु और यम की यातनाओं का भय नहीं सताता। तो आइए जानते हैं जीवन के उद्धार के लिए भविष्य पुराण में सूर्य और यमदेव को खुश करने के कौन से उपाय बताए गए हैं।
शास्त्रों में प्रातः काल सूर्य देव को जल चढ़ाने का बड़ा महत्व बताया गया है। माना जाता है कि जो व्यक्ति सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके भगवान सूर्य नारायण को जल अर्पित करता है उसके जीवन में आत्मविश्वास, साहस, तेज, यश, सकारात्मकता और सुखों की वृद्धि होती है। बता दें कि तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें कुमकुम, अक्षत, लाल रंग की पुष्प डालकर जल अर्पण करना शुभ माना जाता है।
यमदूत के डर से मुक्ति पाने के लिए सूर्य मंत्रों का प्रतिदिन जाप सबसे सरल उपाय बताया गया है। सूर्य देव के मंत्र- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।। का जाप करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
अपने साथ-साथ अपनी पीढ़ियों के उद्धार के लिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य मंदिर में झाड़ू-पोछा लगाना यानी सफाई करना फलदायी माना जाता है।
यम देव की छत्रछाया पाने के लिए भगवान सूर्य देव को दूध और घी चढ़ाना भी लाभकारी माना गया है।
अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति पाने के लिए हर महीने की अमावस्या को सभी परिवारीजनों के साथ मिलकर गीता के सातवें अध्याय का पाठ करना शुभ होता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पाठ के समाप्त होने पर सूर्य देव को अर्घ्य देने का भी विधान है। इस दौरान परिवार के लोगों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही दीर्घायु की कामना की जाती है।
इसके अलावा, अमावस्या के दिन ही गरीब अथवा जरूरतमंद बच्चों को भोजन और मीठा हलवा खिलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
आज का गोचर राशिफल
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ जो आपके हालात और ज़रूरतों को समझते हैं। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। आप पाएंगे कि आज लंबे वक़्त से अटके कई सारे छोटे-छोटे, लेकिन अहम काम आप निबटाने में क़ामयाब हो रहे हैं। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज एक भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करें। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। मित्रों के साथ अभद्र व्यवहार न करें। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज कुछ अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें और आपको असाधारण क़ामयाबी मिल जाएगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आख़िर में सब ठीक हो जाएगा।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप उम्मीदों की दुनिया में हैं। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
तुला – (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपको तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। आपका जीवनसाथी आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में वृद्धि होगी। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।
धनु – (ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।
मकर – (भो ज जी खी खू खे खो गी)
आज आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।
कुंभ – (गू गे गो सा सी सु से सो द)
आज अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फ़रामोशी इसे तार-तार कर देती है। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है।
मीन – (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपके जीवन-साथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी











