श्रीडूंगरगढ टुडे 29 अक्टूबर 2026
पंचायत राज चुनाव को लेकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा नेता गांवों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। जनसंपर्क के जरिए ग्रामीणों से संवाद कर दोनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।

भाजपा ने सूरजनसर और धीरदेसर पुरोहितान में मांगे वोट
श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सूरजनसर एवं धीरदेसर पुरोहितान में जनसंपर्क किया। उन्होंने जिला परिषद वार्ड संख्या 36 से भाजपा प्रत्याशी सरिता देवी ओमप्रकाश सारस्वत और श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति वार्ड संख्या 04 से भाजपा प्रत्याशी पोकरराम मेघवाल के समर्थन में ग्रामीणों से मतदान की अपील की। इस दौरान पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, शिवप्रसाद तावनिया, रामेश्वर सारस्वत और नारायण सिंह राजपुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।












