श्रीडूंगरगढ टुडे 31 अक्टूबर 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग -31.10.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात्
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
कुछ अच्छी जानकारियां जो जीवन में समृद्धि
लाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक…………….…..31.10.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………… 2083
शक संवत्…………………………….1948
संवत्सर……………………………… श्री रौद्र
अयन………………………………….दक्षिण
गोल…………………………………. .दक्षिण
ऋतु……………………………………. हेमंत
मास…………………………………. कार्तिक
पक्ष……………………………………..कृष्ण
तिथि………षष्ठी. सायं. 4.58 तक / सप्तमी
वार…………………………………..शनिवार नक्षत्र……..आर्द्रा. प्रातः 7.12 तक / पुनर्वसु
चंद्र राशि…… मिथुन. रात्रि. 12.01* / कर्क
योग…………सिद्ध. सायं. 5.31 तक / साध्य
करण………………वणिज. सायं. 4.58 तक
करण….विष्टि(भद्रा)- रात्रि. 3.52* तक / बव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण
सूर्योदय………………..प्रातः 06.39.38 पर
सूर्यास्त………………. सायं. 05.50.03 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..11.10.24
रात्रिमान-घं.मि.से. …………….. 12.50.12
चंद्रास्त………………… 12.01.33 PM पर
चंद्रोदय……………….. 10.45.51 PM पर
राहुकाल……प्रातः 9.27 से 10.51 (अशुभ)
यमघंट………अपरा. 1.39 से 3.02(त्याज्य)
गुलिक…. प्रातः 6.40 से 8.03(शुभे त्याज्य)
अभिजित….. मध्या.11.53 से 12.37(शुभ)
पंचक………………………….. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………… आज नहीं है।
दिशाशूल………………………….. पूर्व दिशा
दोष परिहार….. उड़द का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
व्रत विशेष…………. कार्तिक स्नान व्रत जारी
अन्य व्रत्……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
काल विशेष………… सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष…………….. सरदार पटेल जयंती
दिन विशेष…………….. राष्ट्रीय एकता दिवस
दिन विशेष………..राष्ट्रीय मितव्ययिता दिवस
खगोलीय..मघायां सिंहे गुरु. अप. 12.02 पर
खगोलीय……शुक्रोदय पूर्वे. रात्रि. 11.55 पर
सूर्य नक्षत्र……………………………… स्वाति
नक्षत्र वाहन………………. मंडूक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा).. सायं. 4.58 से रात्रि. 3.52* पर
पंचक…………………………… आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………….आज नहीं है।
अमृत सि.योग………………….. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग…प्रा.7.12 से रात्रि.5.40* तक
अगले दिन की प्रतीकात्मकै जानकारी
दिनांक………………………01.11.2026
तिथि……….कार्तिक कृष्णा सप्तमी रविवार
व्रत विशेष…………कार्तिक स्नान व्रत जारी
अन्य व्रत्…………………….. अहोई अष्टमी
अन्य व्रत्………………………….कालाष्टमी
पर्व विशेष…………………………….नहीं है।
काल विशेष………..सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष……… नवंबर मास 2026 प्रारंभ
दिन विशेष… …. विश्व शाकाहारी दिवस
खगोलीय……………………… आज नहीं है।
सूर्य नक्षत्र……………………………. स्वाति
नक्षत्र वाहन………………. मंडूक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)……………………. आज नहीं है।
पंचक………………………….. आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग…… .उदयात् रात्रि. 4.31* तक
अमृत सि.योग…………………. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग…………………. आज नहीं है।
रविपुष्य योग…… .उदयात् रात्रि. 4.31* तक
_____.__ ____________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है।
गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
भद्रा वास शुभाशुभ विचार
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है। यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं।इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
शुभ………………प्रातः 8.03 से 9.27 तक
चंचल…………अपरा. 12.15 से 1.39 तक
लाभ……………अपरा. 1.39 से 3.02 तक
अमृत…………..अपरा. 3.02 से 4.26 तक
आज रात्रि का चौघड़िया
लाभ………..सायं-रात्रि. 5.50 से 7.26 तक
शुभ…………….रात्रि. 9.03 से 10.39 तक
अमृत……रात्रि. 10.39 से 12.15 AM तक
चंचल..रात्रि.12.15 AM से 1.51 AM तक
लाभ…. रात्रि. 5.04 AM से 6.40 AM तक
विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
शुभ शिववास की तिथियां
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय – नक्षत्र नाम – नक्षत्र चरण – चरणाक्षर
07.12 AM तक……आर्द्रा…..4……..छ
12.46 PM तक….पुनर्वसु…..1……. के
06.22 PM तक….पुनर्वसु…..2…….को
12.01 AM तक….पुनर्वसु…..3……. ह
राशि मिथुन – पाया रजत्
05.39 AM तक….पुनर्वसु…..4…….. ही
उपरांत रात्रि. तक…….पुष्य…..1………हू
राशि कर्क – पाया रजत्
आज की विशेष प्रस्तुति
धर्म-ज्योतिष-वास्तुशास्त्र पर आधारित
कुछ अच्छी जानकारियां जो जीवन में समृद्धि
लाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
इन नियमों का पालन कर घर में खुशहाली लाने का प्रयास कर सकते हैं..।
मकान के जिस कोने में दोष हो, वहां शंख बजाना चाहिये।
घर में दूध वाले वृक्ष से गृहस्वामी फेफडे एवं किडनी के रोग से ग्रस्त होते है।
.• घर में बंद पडी घडी भाग्य को अवरुद्ध करती है।
.• पूजा स्थल में सुबह शाम दीपक जलाना सौभाग्य वर्धक है।
.• पलंग के नीचे सामान या चप्पल रखने से ऊर्जा का बहाव अधिक होता है।
.• आफिस में पीठ के पीछे पुस्तक की अलमारी न रखे।
.मुकदमे या विवाह से संबंघित फाईल तिजोरी या लोकर में न रखे।
पूजा स्थल के उपर कोई भी वस्तु न रखे।
पूर्वजों के चित्र पूजा कक्ष में रखने से घर में क्लेश एवं रोग होता है।
घर में पूर्वजों के चित्र नैऋत्य कोने या पश्चिम में रखे।
प्रस्थान के वक्त जूत्ते-चप्पल का नाम लेना अशुभ है।
.टूटा हुआ दर्पण ( आयना ) घर में न रखे।*
बेड रुम में डबल बेड पर दो अलग-अलग गद्दे रखने से तनाव एवं दंपति में दरार पडती है।*
बीम के नीचे डाईनींग टेबल रखने से उधार रकम वापस नही आती।
.शयन कक्ष में जल तथा दर्पण अशुभ है।
.छत पर उल्टा मटका रखने से राहु ग्रह कुपित होता है परेशानी आती है।
.भारी अलमारी या फर्निचर घर में दक्षिण या पश्चिम में रखे।
शयनकक्ष, रसोई गृह एवं भोजन कक्ष बीम रहित होना चाहिए।
तेजस्वी संतान प्राप्ति के इच्छुक दंपत्ति को एक थाली में भोजन नही करना।
.उत्तर या पूर्व दिशा की ओर तिजोरी का पल्ला खुलना सबसे उत्तम हैI
किसीभी कक्ष या शयन कक्ष में दरवाजे के पीछे कपडे आदि कुछ भी लटकाना नही चाहीये।
*सीढीयों के नीचे बैठकर कोइ भी काम न करे।
प्रत्येक रविवार को बच्चों को दूध-रोटी और शक्कर अलग अलग या मिलाकर खिलाने से मेघा शक्ति बढती है।
मुकदमा–विवाद या झघडे के कागजात उत्तर, पूर्व या ईशान दिशामें रखने से फैसले जल्दी आते है।
शयन कक्ष में झूठे बर्तन रखने से कारोबार में कमी आती है और कर्ज बढता है।
ईशान कोने में कचरा जमा होता है, तो शत्रु वृद्धि होती है।
.उपहार में आये चाकु – कैंची आदि न रखे।
.* एक ही लाईन में तीन व्यक्ति का फोटो न रखे।*
इईशान कोने में वजन रखना अशुभ है एवं नैऋत्यमें जितना भार हो उतना अच्छा है।
.रसोई घरमें पूजा स्थान रखने से गृह स्वामी धोखा खाता है।
धन तेरस को खरीदे गये या नये बर्तनो को घर पर खाली नही ले जाना, फल-फूल या मिठाइयां डालना, कुछ न हो तो सिक्के डालकर ले आनI
दो अंगुली से पकडकर नोट लेना अशुभ है, लेन-देन पांचो अंगुलीओ से करनी चाहीए।
कार्यालय या ओफिस में आगन्तुको की कुर्सीयो से अपनी कुर्सी कुछ उंची रखे।
हंमेशा शिकायत करने से – रोने से घरमें हानिकारक नकारात्मक उर्जा पैदा होती है।
घरकी देहली के अंदर खडे रहकर दान देना चाहिये।
स्नान कीये बिना दुकान नही जाना चाहीये।
.फोटो आदि को दक्षिण दिवार पर लगाना चाहीये।
.किसी भी शुभ चोघडीये में पीसी गई हल्दी में गंगा-जल मिलाकर मुख्य द्वार के दोनो तरफ ॐ बनाने से अनर्थ संभावना समाप्त हो जाती हैI
घरमें बिल्ली का विष्टा करना शुभ सुचक है।
.ईशान या उत्तर में तुलसी का पौधा लगाने से उधारी दूर होती है।
.धन प्राप्त करना हो तो दरवाजो को पैर से खोल-बंध न करे।
.शीशम के पन्नो को (पत्ते) सिरहाने रखने से स्वप्न दोष समाप्त हो जाता है।
.बुधवार को पैसे, पुस्तक, स्कुटर, पंखे आदि कुछ भी उधार देना नही चाहिये।
.दो दर्पण आमने सामने नही रखने चाहिये।
अनजाने कुत्ते का पीछे आना शुभ सूचक है।
चाय देते समय केतली या जग की नली महेमानो की तरफ रखने से आपस में गलतफहमी हो जाती है।
*नूतन घर में पुराना झाडु ले जाना अशुभ है।
घर में चमगादडो का मंडराना या वास करना महा अशुभ कारक है।
आज का गोचर राशिफल
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंग, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में भागीदारी करें। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। अपने प्रियजनों के साथ फ़िल्म देखना बढ़िया और मज़ेदार रहने वाला है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। ऐसा हो भी क्यों न, ऐसे पल ही तो किसी संबंध को प्रगाढ़ बनाते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि संभव है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। आज आप गुस्से में परिवार के किसी सदस्य को भला-बुरा कह सकते हैं।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज कुछ अवांछित यात्राएँ थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तैल से मालिश करें। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। आज आपको अपनी किसी पुरानी गलती का अहसास हो सकता है और आपका मन उदास हो सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। एक-दूसरे का नज़रिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएँ। इसे औरों के सामने न लाएँ, नहीं तो बदनामी हो सकती है। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफ़ी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी ख़बर पूरी परिवार को ख़ुशियों से भर देगी। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है। दिन भर लोगों के साथ बिताने के बाद शाम का पूरा वक्त आप अपने जीवनसाथी को दे सकते हैं।
तुला – (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी बुराइयों से बचाएगा। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। घर पर आज आपके अच्छे गुणों की चर्चा हो सकती है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है। जिन्दगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।
धनु – (ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है। आज अचानक तबीयत खराब हो सकती है जिससे आप सारे दिन भर परेशान रह सकते हैं।
मकर – (भो ज जी खी खू खे खो गी)
आज अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। एक मज़ेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। व्यक्ति पैसे के चक्कर में स्वास्थ्य गँवाता है, फिर स्वास्थ्य के लिए पैसा – स्वास्थ्य अमूल्य धरोहर है, इसलिए आलस्य त्यागकर अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना फ़ायदेमंद रहेगा।
कुंभ – (गू गे गो सा सी सु से सो द)
आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत हे। शांति का दामन पकड़कर आज आप सब लोगों से बातें करेंगे।
मीन – (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ जो आपके हालात और ज़रूरतों को समझते हैं। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। हमेशा आप अपनी बातों को सही मान लेते हैं। ऐसा करना सही नहीं है आपने विचारों को लचीला बनाएं।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी











