श्रीडूंगरगढ टुडे 1 नवम्बर 2026
जय श्री गणेशाय नमः
जय श्री कृष्णा
आज का पंचांग-1 नवम्बर 2026
- शुभ रविवार | शुभ प्रभात
- केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्
दैनिक पंचांग विवरण
विवरण मान / स्थिति दिनांक 01 नवंबर 2026 कलियुग संवत् 5128 विक्रम संवत् 2083 शक संवत् 1948 संवत्सर श्री रौद्र अयन / गोल दक्षिण / दक्षिण ऋतु हेमंत मास / पक्ष कार्तिक / कृष्ण पक्ष तिथि सप्तमी (अपराह्न 02:52 तक), उपरांत अष्टमी वार रविवार नक्षत्र पुष्य (रात्रि 04:31* तक), उपरांत अश्लेषा (*अर्धरात्रि के बाद) चंद्र राशि कर्क (संपूर्ण अहोरात्र) योग साध्य (अपराह्न 02:38 तक), उपरांत शुभ करण बव (अपराह्न 02:52 तक)
सूर्योदय, सूर्यास्त एवं काल-मान
- सूर्योदय: प्रातः 06:40:15 पर
- सूर्यास्त: सायं 05:49:22 पर
- दिनमान: 11 घंटे 09 मिनट 06 सेकंड
- रात्रिमान: 12 घंटे 51 मिनट 30 सेकंड
- चंद्रोदय: रात्रि 11:52:21 पर
- चंद्रास्त: दोपहर 12:51:06 पर
महत्वपूर्ण मुहूर्त एवं योग
- अभिजित मुहूर्त: मध्याह्न 11:53 से 12:37 तक (शुभ)
- राहुकाल: सायं 04:26 से 05:59 तक (अशुभ)
- यमघंट काल: अपराह्न 12:10 से 01:38 तक (त्याज्य)
- गुलिक काल: अपराह्न 03:02 से 04:26 तक
- दिशाशूल: पश्चिम दिशा (दोष परिहार: घी का सेवन कर यात्रा करें)
- विशेष योग: रविपुष्य योग (उदयात् रात्रि 04:31* तक), सर्वात्म सिद्धि योग (उदयात् रात्रि 04:31* तक)
व्रत, पर्व एवं विशेष आयोजन
- व्रत विशेष: कार्तिक स्नान व्रत जारी, अहोई अष्टमी, कालाष्टमी
- विशेष दिवस: नवंबर मास 2026 प्रारंभ, विश्व शाकाहारी दिवस
- खगोलीय घटनाएँ:
- मघा नक्षत्र में सिंह राशिस्थ गुरु (दोपहर 12:02 पर)
- शुक्रोदय पूर्वे (रात्रि 11:55 पर)
- नक्षत्र वाहन: मंडूक (वर्षा श्रेष्ठ)
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर (मिनट)
नगर अंतर नगर अंतर दिल्ली -10 मिनट जोधपुर +6 मिनट जयपुर -5 मिनट अहमदाबाद +8 मिनट इंदौर -4 मिनट मुंबई +7 मिनट लखनऊ -25 मिनट बीकानेर +5 मिनट कोलकाता -54 मिनट जैसलमेर +15 मिनट
आज की विशेष प्रस्तुति: आर्थिक समस्याओं के निराकरण हेतु सरल आध्यात्मिक उपाय
जीवन में परेशानियों का दौर लगा रहता है, जिनमें आर्थिक संकट इंसान को सबसे अधिक निराश करता है। शास्त्रों के अनुसार, प्रत्येक समस्या का समाधान मौजूद है। कर्ज और आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव का ‘दारिद्रय दहन स्तोत्रम्’ अत्यंत लाभकारी माना गया है।
दारिद्रय दहन स्तोत्रम् (महर्षि वशिष्ठ रचित)
गौरी प्रियाय रजनीश कलाधराय, कलांतकाय भुजगाधिप कंकणाय।
गंगाधराय गजराज विमर्दनाय, दारिद्रय दुख दहनाय नमः शिवाय।।भानुप्रियाय भवसागर तारणाय, कालान्तकाय कमलासन पूजिताय।
नेत्रत्रयाय शुभलक्षण लक्षिताय, दारिद्रय दुख दहनाय नमः शिवाय।।विश्वेशराय नरकार्ण अवतारणाय, कर्णामृताय शशिशेखर धारणाय।
मँजीर पादयुगलाय जटाधराय, दारिद्रय दुख दहनाय नमः शिवाय।।पाठ करने की विधि:
- नियम: प्रतिदिन शिव मंदिर में या घर पर भगवान शिव की प्रतिमा के सामने कम से कम तीन बार इस स्तोत्र का पाठ करें।
- सावधानी: स्वयं पाठ करना अति उत्तम है, किंतु असमर्थता की स्थिति में परिजन (माता, पिता या पत्नी) भी पाठ कर सकते हैं। पाठ आरंभ करने से पूर्व मन में शिवजी का ध्यान कर संकल्प अवश्य लें।
आज का राशिफल
- मेष: आज भावनाओं पर काबू रखने में दिक्कत महसूस होगी। यदि लोन के लिए प्रयास कर रहे थे, तो सफलता मिल सकती है। शाम का समय बच्चों के साथ व्यतीत करें। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाने से बचें।
- वृषभ: घर का तनावपूर्ण माहौल आपको असहज कर सकता है। विदेशी व्यापार से जुड़े जातकों को धन हानि की संभावना है, अतः सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ खरीदारी से मन प्रसन्न होगा।
- मिथुन: किसी झगड़ालू व्यक्ति से वाद-विवाद से बचें। करीबी से विवाद के कारण कोर्ट-कचहरी में धन खर्च हो सकता है। आपका ज्ञान और हास-परिहास लोगों को प्रभावित करेगा। घरेलू माहौल सुखद रहेगा।
- कर्क: दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी में खर्च अधिक हो सकता है, फिर भी आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दूर के रिश्तेदार के अचानक आने से शाम की योजनाएं बदल सकती हैं।
- सिंह: खुद को उत्साही बनाए रखें। पुराने मित्र की सलाह से कारोबार में मुनाफा हो सकता है। प्रेम संबंधों में अपनी दीवानगी पर काबू रखें। समय पर अपने कार्य निपटाने का प्रयास करें।
- कन्या: संतान की शिक्षा पर अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है। मन में तनाव होने पर किसी करीबी से दिल की बात साझा करें। वक़्तव्य और कानूनी मामलों के लिए दिन सामान्य है।
- तुला: आज ऊर्जा का स्तर थोड़ा कम रह सकता है। अटका हुआ धन या कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में खाली समय बिताने का विचार बनेगा।
- वृश्चिक: आत्मविश्वास बनाए रखें। बचत करने की आपकी योजना आज सफल हो सकती है। बच्चे अपनी उपलब्धियों से गर्व महसूस कराएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- धनु: तनाव काफी हद तक कम होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन बढ़ते खर्चों पर लगाम रखें। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सुखद सरप्राइज मिल सकता है।
- मकर: अपने आत्मविश्वास का सही उपयोग करें। विदेशी उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को आर्थिक तंगी के कारण थोड़ी चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहद खास रहेगा।
- कुंभ: आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान खींचेगा। उधार मांगने वालों को नजरअंदाज करें। छुट्टी के दिन भी दफ्तर का काम करना पड़ सकता है, जिससे अनुभव में वृद्धि होगी।
- मीन: व्यस्तता के बावजूद स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लघु उद्योग से जुड़े जातकों को किसी करीबी की सलाह से आर्थिक लाभ मिल सकता है। घरेलू जीवन में सामंजस्य बनाए रखें।
- पंडित नरेश सारस्वत, रीड़ी











