श्रीडूंगरगढ टुडे 3 नवंबर 2026
पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के मतदान से पहले श्रीडूंगरगढ़ की सियासत में नया मोड़ आ गया। मतदान शुरू होने से ठीक पहले देर रात धीरदेसर पुरोहितान में कॉमरेडों के एक बड़े समूह ने भाजपा का दामन थाम लिया। विधायक ताराचंद सारस्वत की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम को चुनावी लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कॉमरेड समूह ने पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में भाजपा को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
धीरदेसर पुरोहितान के कॉमरेड नेता किशनलाल मेघवाल, नारायण मेघवाल, चुनाराम, राकेश मेघवाल, नारायण, भंवरलाल सांसी और राजूराम सांसी सहित अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान विधायक ने भाजपा की रीति-नीति और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
कॉमरेड समूह ने विधायक ताराचंद सारस्वत और भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने की बात कही। साथ ही चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर धीरदेसर पुरोहितान के भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता नारायण सिंह राजपुरोहित और श्रवण राजपुरोहित भी मौजूद रहे।













