श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 जून 2026
*1* दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी, 40 को बचाया; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग
*2* 6 कमरों की थी इजाजत, बना लिए 20 रूम… दिल्ली के जिस होटल में लगी आग उस पर बड़ा खुलासा
*3* मालवीय नगर हादसे में 21 की मौत पर PM मोदी दुखी, किया मुआवजे का ऐलान
*4* इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
*5* अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर- अब सिर्फ 1% काम बाकी
*6* क्या तृणमूल कांग्रेस में टूट तय? बागी नेताओं ने स्पीकर को सौंपा 58 विधायकों का समर्थन पत्र,रिपोर्ट्स के अनुसार, इन विधायकों ने खुद के असली टीएमसी होने का दावा किया है
*7* तृणमूल कांग्रेस में बगावत की खबरों के बीच पार्टी नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल में पार्टी की सभी समितियों को भंग कर दिया है। साथ ही पार्टी ने संगठन की भी समितियों को भंग कर दिया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में अपने इस फैसले की जानकारी दी।
*8* बंग्लादेश से अब नहीं हो सकेगी घुसपैठ, शुभेंदु सरकार ने BSF को सौंपी और 32 एकड़ जमीन
*9* शिवकुमार समेत 14 मंत्री 4.05 बजे लेंगे शपथ; लोक भवन पहुंचे खरगे और राहुल गांधी
*10* अहमदाबाद में 166 बांग्लादेशी पकड़े गए, 300 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए, शहर के तीन इलाकों में पुलिस का एक्शन
*11* ट्रंप का नया पैंतरा: भारत समेत 60 देशों पर नए टैरिफ की मार, लग सकता 12.5% एक्स्ट्रा Tariff
*12* ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, US बोला- सभी हमले नाकाम; अमेरिका ने होर्मुज में ईरानी आइलैंड को निशाना बनाया
*13* सेंसेक्स 303 अंक गिरकर 74,346 पर बंद हुआ, निफ्टी 77 अंक नीचे 23,405 पर आया, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली
*==============================*


