निकटवर्ती गांव तोलियासर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार सुबह गांव की सुख-शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना को लेकर वैदिक हवन का आयोजन किया गया। हवन में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए और मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं।
हवन का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ के विद्वान ब्राह्मणों के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मुख्य यजमान राजाराम पुरोहित के पुत्र रहे। श्रद्धालुओं ने गांव में खुशहाली, आपसी सद्भाव और समृद्धि की कामना करते हुए हवन में सहभागिता निभाई।
इस दौरान हेमसिंह राजपुरोहित, राकेश सिंह राजपुरोहित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में ग्रामीणों ने विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।



