श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 जून 2026
भृगुवंशी युवा मंडल, बिग्गा बास की ओर से आज रविवार को गौपाल गौशाला ग्राउंड, गौरव पथ रोड पर विशाल श्याम संकीर्तन एवं छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात्रि 8:15 बजे से शुरू होगा।
आयोजकों ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भव्य श्याम दरबार की विशेष सजावट की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए छप्पन भोग लगाया जाएगा।
भजन संध्या में इंदौर के यश शर्मा, जयपुर के महेश परमार तथा दिल्ली की प्रिया प्राची बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
भृगुवंशी युवा मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करने एवं भजन-रस का आनंद लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।




