श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 जून 2026
मेडिकल प्रैक्टिशनर्स सोसायटी (एमपीएस) बीकानेर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विकास पारीक का अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट पुखराज तेजी एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम तेजी ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. पारीक का मुंह मीठा करवाकर उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान वीर तेजी, विनितराज तेजी, राहुल अठवाल, जाकिर काजी, राखी मलघट सहित जीवन रक्षा हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।

गौरतलब है कि मेडिकल प्रैक्टिशनर्स सोसायटी (एमपीएस) बीकानेर के वार्षिक चुनाव व्यास कॉलोनी स्थित सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से चिकित्सक समुदाय में उत्साह का माहौल रहा।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस.एन. हर्ष ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि डॉ. विकास ए. पारीक को अध्यक्ष, डॉ. गौरव जैन को सचिव तथा डॉ. राजेश जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निजी चिकित्सकों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में बीकानेर के 100 से अधिक निजी चिकित्सकों ने भाग लिया। चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।




