श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 जुलाई 2026
राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान सरकार के ‘नई किरण’ नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशा जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर नाथ ने कहा नशा विद्यार्थियों के जीवन और उनके भविष्य के लिए एक धीमा जहर है। यह उनकी पढ़ाई की क्षमता, मानसिक एकाग्रता और शारीरिक स्वास्थ्य को पूरी तरह नष्ट कर देता है। नशे की लत में पड़कर विद्यार्थी अपने स्वर्णिम भविष्य, परिवार की उम्मीदों और अपने लक्ष्यों से भटक जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन निशा सोडा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





