श्रीडूंगरगढ टुडे 21 जुलाई 2026
नेशनल हाईवे-11 पर 19 जुलाई को हुई भीषण बोलेरो-स्लीपर बस हादसे के मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे पीड़ित परिवार में मृतकों की यादें ही शेष रह गई है। परिवार गमजदा है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं कर रहा है।
पुलिस के अनुसार, नापासर थाना क्षेत्र के गुसाईंसर निवासी पूनमचंद पुत्र फुसाराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई पुरुषोत्तम ब्राह्मण अपने परिवार के साथ 19 जुलाई को तोलियासर भैरूंजी मंदिर में दर्शन कर गांव लौट रहा था। शाम करीब 4 बजे श्रीडूंगरगढ़ स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय के पास उनकी बोलेरो अपनी लेन में चल रही थी। इसी दौरान बीकानेर की ओर से आ रही करणी महाराजा स्लीपर बस के चालक ने लापरवाही और तेज गति से बस चलाते हुए बोलेरो को टक्कर मार दी।
जिससे बोलेरो सवार चालक दानाराम, मेघा पुत्री पुरूषोत्तम, शिवांगी पुत्री विकास की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में पुरूषोत्तम की पत्नी अमिता, पुत्र विकास, पुत्री प्रतीक्षा, विकास की पत्नी आईना व पुत्री निधि घायल हो गए। जो पीबीएम में जैर ईलाज है। परिवादी ने साईड में चल रही बोलेरो को लापरवाही से टक्कर मारने के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्रसिंह को दी है।



