श्रीडूंगरगढ़ 24 जुलाई 2026
महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने आय व्यय का ब्यौरा एवं निर्माण कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिस पर चर्चा कर समीक्षा की गई ।
बैठक में प्रस्ताव/Zघोषणाएं–
- लाइब्रेरी/ कोचिंग कक्ष की घोषणा– 3. 51 लाख रुपये लागत से पूर्व सरपंच कुनणाराम बिडासरा आलसर बास टैगोर ग्रुप द्वारा निर्मित लाइब्रेरी/कोचिंग कक्ष की घोषणा की गई ।
- सोलर इन्वेंटर– 111000/- रु हुक्माराम पुत्र हुणताराम जाखड़ सूडसर की स्मृति में सुपुत्र लक्ष्मणराम जाखड़ द्वारा 2 KW सोलर इन्वेंटर लगाने की घोषणा ।
- स्कॉलरशिप में सहयोग – सेवानिवृत्त उपनिदेशक प्रभुदयाल डेलु ने 2100/-रु का सहयोग प्रदान किया ।
- संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हेतु 11- 11 हजार रुपए न्यूनतम राशि के अधिकाधिक मेम्बर बनाने का लक्ष्य तय किया गया ।
5.बैठक में समाजहितकारी मुद्दों पर चर्चा की गई ।
6.दोनों छात्रावासों की चल रही शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा
की गई ।
बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज एवं राष्ट्र का भविष्य शिक्षा पर आधारित है । समाज की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु दानदाता हमेशा तत्पर है, जो समाज के लिए अनुकरणीय सोच का प्रतीक है । बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, प्रभुदयाल डेलू, भंवरलाल जानूँ, कुम्भाराम गोदारा, कानाराम तरड़ ने भी समाजहितकारी मुद्दों पर अपने सुझाव रखे ।
बैठक में पुरखाराम कुकणा, किशनाराम सहू, रेवंतराम दुसाद, किशनाराम गोदारा, पीथाराम सारण, कोडाराम भादू, तोलाराम सिहाग, भंवरलाल खिलेरी, जैसाराम कुलड़िया, परताराम सारण, गोपालराम गोदारा, सहिराम सायच, मुलाराम सहू, नेमाराम तरड़, चुन्नीलाल टाडा, प्रेमसिंह चौधरी, श्रवणराम, शंकर भाम्भू, महेन्द्र ग्वाला, सांवरमल सहू, दयानन्द बेनीवाल, श्यामसिंह सारण उपस्थित रहे ।छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।





