श्रीडूंगरगढ टुडे 27 जुलाई 2026
1 पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश, छात्रों की पिटाई मामले पर विपक्ष चर्चा पर अड़ा, लोकसभा शाम पांच बजे और राज्यसभा तीन बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा जारी
2 ‘हंगामा नहीं चर्चा करें…’ सदन में विपक्ष के लगातार विरोध पर बोले किरेन रिजिजू
3 शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं’, पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
4 सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता सही नहीं, आंदोलन एक संवैधानिक अधिकार, प्रोटोकॉल तय हो; पुलिस से मारपीट भी चिंताजनक
5 बिहार में AK-47 से फायरिंग करनेवाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP के बॉडीगार्ड ने भीड़ की ओर चलाई थी गोलियां; SC पहुंचा मामला,
6 ‘दिल्ली में पैलेट गन, बिहार में एके-47’, राहुल गांधी बोले- छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम,छात्र हैं, आतंकवादी नहीं, दिल्ली मे पेलेट गन चली और बिहार में AK-47: सरकार पर भड़े राहुल-प्रियंका, डिंपल यादव का भी मिला साथ
7 मेदांता अस्पताल से निकले सोनम वांगचुक, घर जाने से पहले जाएंगे राजघाट; जारी किया वीडियो
8 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर सीजेपी की केंद्र को चेतावनी, बयान जारी कर कहा- धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे
9 सीजेपी ने कहा कि देशव्यापी आंदोलन को स्थगित करने का फैसला पूरी तरह सद्भावना और सरकार के आश्वासन पर भरोसा करते हुए लिया गया था। यदि सरकार अपने वादे से पीछे हटती है, तो यह केवल कॉकरोच जनता पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं होगा, बल्कि उन लाखों युवाओं के भरोसे को भी तोड़ने जैसा होगा जिन्होंने आंदोलन की बजाय संवाद का रास्ता चुना
10 सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन केवल उस आश्वासन के बाद स्थगित किया था, जिसमें भारत सरकार ने भरोसा दिलाया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ वर्तमान या भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, चाहे वह भाजपा शासित राज्य हो या एनडीए शासित राज्य।
11 NEET केस- फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन सुनवाई टली, CBI की तरफ से कोई वकील नहीं पहुंचा; आरोपियों की जमानत पर 3 अगस्त को सुनवाई
12 नितिन गडकरी मेटा और एक्स पर केस कर सकते हैं, एथेनॉल फ्यूल विवाद से जुड़े डीपफेक वीडियो के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली मंजूरी
13 ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं, ईरान को फिर धमकी दी; खार्ग आइलैंड पर अटैक की AI तस्वीर शेयर की
14 पिछले सप्ताह में बड़ी गिरावट देखने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में शानदार बढ़त, फिलहाल दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं
==============================



