श्रीडूंगरगढ टुडे 27 जुलाई 2026
श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर निर्माण और श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। सोमवार को अभियान के दूसरे दिन कांग्रेस नेताओं ने 11 गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से पांच अगस्त को प्रस्तावित महाप्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत पूनरासर स्थित बालाजी महाराज के दर्शन और धोक लगाकर की गई। इस दौरान क्षेत्र में जल्द ट्रॉमा सेंटर निर्माण शुरू होने की कामना भी की गई।
हरिराम बाना ने बताया कि जनसंपर्क रथ पूनरासर, मानकरासर, बिंझासर, लोढ़ेरा, गुसांईसर बड़ा, डेलवां, लाधडिय़ा, उदासर, बिरमसर, जालबसर और धोलिया सहित 11 गांवों में पहुंचा। रथ के साथ पहुंचे कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध ने ग्रामीणों और युवाओं से क्षेत्र की सड़कों पर हादसों में दम तोड़ रही जिंदगियों को बचाने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर और फोरलेन सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी जरूरत है। इन मांगों को लेकर पांच अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में होने वाले बड़े प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसमर्थन जुटाया जा रहा है।
इस दौरान सोहनलाल महिया डीसीसी महासचिव ओमप्रकाश डोगीवाल, नारायणराम डूडी, बीरबल सांई, जगराम बाना, राम डेलू, मनोज गोदारा, तुलसीराम जाखड़, सुभाष, बुधाराम गांधी, लालचंद कडवासरा, निर्मल सेन ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे।
इस दौरान पूनरासर में भंवरनाथ, मुनिनाथ, किशननाथ ओमनाथ सिद्ध, राजुनाथ, देवनाथ, पवन, किशननाथ पारीक, राजूराम, तोलाराम, बिंझासर में सोहन नैन, तोलाराम, राजूराम, भंवरलाल, ज्ञानीराम, सुरजाराम, तुलछाराम, भगवान पूरी, लिच्छूराम मणकरासर में रेवंतराम कुलडिय़ा, भंवरलाल कड़वासरा, अनोपसिंह, जैसाराम कुलडिय़ा, राकेश पूनिया, मगाराम मेघवाल, रामेश्वर पूनिया किश्तूराराम, सांवतराम, ईश्वरराम भुकर, मुखराम भुकर
लोढ़ेरा में मूलाराम सियाग, बीरबल गोदारा, कन्हैयालाल मेघवाल, बजरंगलाल गोदारा, सहीराम गोदारा, तोलाराम गोदारा, ज्ञानाराम गोदारा, रामनारायण गोदारा, तोलाराम गोदारा, मुनीराम गोदारा, खिंयाराम गोदारा, गुसांईसर बड़ा में संतोष कुमार गोदारा, शिशपाल गोदारा, लेखराम गोदारा, हनुमान मेघवाल, प्रेम कस्वां, रामप्रताप सारण, मालाराम गोदारा, राकेश सारण, डेलवां में रामप्रताप डेलू, बजरंग डेलू, महेंद्र कुमार डेलू सांवरमल डेलू, कानाराम, रामरख डेलू, ओमप्रकाश, भंवरलाल डेलू, रामप्रताप डेलू, प्रभुराम डेलू, गजानंद पारीक, नंदलाल पारीक, सांवरमल डेलू, लाधडिय़ा में हेतराम, चोरूलाल, संतदास स्वामी, हुकमाराम गोदारा, मुनीराम गोदारा, कानसिंह राजपूत, हेतराम नायक उदरासर में हुक्माराम , मुनीराम, तेजाराम, ओमप्रकाश गोस्वामी, कृष्ण कुमार, भंवरलाल, लालचंद, बाबूलाल, मामराज, गंगाराम, बिरमसर में रामेश्वरलाल डोटासरा, श्यामलाल डोटासरा, मूकेश पारीक, जगदीश, भींयाराम कूकना, रामचंद्र धतरवाल, मुनीराम डोटासरा, कानाराम डोटासरा, मुनीराम कूकना, मूलचंद पारीक, बीरबलराम मेघवाल, संतोष जोशी, नानूराम जालबसर में दौलतराम पूनिया, बीरबलराम सारण, कोजाराम लुखा, राकेश नाई, पुरखाराम, राजूराम, धतरवाल, लालचंद सारण, लक्ष्मण लुखा, भेराराम लुखा, धर्मपाल बांगड़वा, रेखाराम लुखा धोलिया में संतोष गोदारा यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष डूंगरगढ़, रामचंद्र गोदारा, मांगीलाल गोदारा, सहीराम गोदारा व सुगनाराम गोदारा ने ट्रॉमा सेंटर के मुद्दे को लेकर अपना समर्थन दिया।













