श्रीडूंगरगढ टुडे 28 जुलाई 2026
क्षेत्र के धनेरू गांव में आयोजित सेवा शिविर फॉलोअप शिविर-2026 के दौरान ग्रामीणों ने बिजली जीएसएस की सुरक्षा व्यवस्था व शौचालय निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता आईदान पारीक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपा
ग्रामीणों ने बताया कि जीएसएस की चारदीवारी नहीं होने से बेसहारा पशु जीएसएस परिसर में प्रवेश कर जाते हैं और करंट की चपेट में आने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। उनका कहना है कि चारदीवारी बनने से पशुओं और आमजन दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही जीएसएस परिसर में कर्मचारियों व आमजन की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण भी आवश्यक है। शौचालय निर्माण से न केवल ग्रामीणों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के मामले में भी सुधार होगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द दोनों कार्य स्वीकृत कर निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच कालूनाथ, भंवरनाथ, रीगताराम भाकर, मनोज जोशी, तेजाराम नायक, छगननाथ, जगदीश, बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



