श्रीडूंगरगढ टुडे 16 अगस्त 2026
सावन में शिव भक्तों द्वारा पवित्र नदियों या सरोवर से जल लेकर शिव का जलाभिषेक किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से कावड़िए कोलायत पहुंचे। कांवड़ियों ने कपिल मुनि एवं भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर कोलायत सरोवर का पवित्र जल भरकर जयकारों के साथ श्रीडूंगरगढ़ के लिए पैदल यात्रा प्रारंभ की। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु हंसराज माली, मालाराम सुथार, जगदीश शर्मा, रमाकांत झंवर, शिव माली एवं राजू शर्मा, दानाराम सारण सहित अन्य शिवभक्त शामिल हैं। रविवार को कांवड़ियों के श्रीडूंगरगढ पहुँचने पर जगह जगह भव्य स्वागत हुआ रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ओम धोले की टीम ने फुलामाला पहनाकर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया वहीं कांवड़ियों के घुमचक्कर पहुंचने पर आशिष होटल के पास गोभक्त आनंद जोशी, हिंदू क्रांति सेना के अध्यक्ष श्याम गुसाईं, महादेव, कैलाश, भैरू ने फुलामाला पहनाकर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया ।


कालूबास में हुआ भव्य स्वागत
कावड़ियों का कालूबास स्थित वार्ड नंबर 38 में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। पार्षद लोकेश गौड़ ने बताया कि हंसराज माली, शिव कम्मा, जगदीश शर्मा, मालाराम सुथार, जानाराम जाट, राजकुमार तिवाड़ी और रमाकांत झंवर कांवड़ लेकर श्री वीर पाबूजी राठौड़ मंदिर पहुंचे।
कांवड़ियों के पहुंचते ही वार्डवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बच्चियों ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर सम्मान किया, वहीं महिलाओं सहित वार्डवासियों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का अभिनंदन किया। मंदिर के पुजारी नथमल शर्मा ने भी स्वागत में सहभागिता निभाई।

इस दौरान नारायण जोशी, महेंद्र शर्मा, हनुमान माली, कानाराम, रतन सुनार, कमल गौड़, विमल सहित वार्डवासी मौजूद रहे। स्वागत के बाद कांवड़िये डीजे के साथ कांवड़ लेकर धोलिया रोड स्थित शिव धोरे मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।







