श्रीडूंगरगढ टुडे 17 अगस्त 2026
1 नितिन नवीन आज अपनी टीम का ऐलान कर सकते हैं, अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी संभव; 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभाली थी
2 सरकार के सलाहकार बोले- E20 ईंधन से गाड़ियों को नुकसान, E10 पेट्रोल फिर शुरू हो; फ्यूल में 30% एथेनॉल मिलाया तो खाद्य संकट संभव
3 आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, इलाहाबाद HC की सुनवाई पर लगाई अंतरिम रोक
4 ‘देखिए आपके NTA ने क्या किया’, UGC-NET में गड़बड़ी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना
5 बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती के टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ियों के बाद अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रशासन को एक हफ्ते का समय देते हुए परीक्षा दोबारा कराने की मांग की है और आंदोलन खत्म कर दिया है।
6 छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का CM हेमंत को पत्र, बोले- युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज
7 कावेरी जल विवाद- सुप्रीम कोर्ट में एक हफ्ते सुनवाई टली, तमिलनाडु ने याचिका दायर की थी; कर्नाटक से पानी छोड़ने की मांग की
8 CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स; PM मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म
9 असम के मुख्यमंत्री हिमंत का कांग्रेस पर हमला: सोनिया-राहुल पर लगाया माहौल खराब करने का आरोप, चिदंबरम को बताया ‘पक्का नक्सली
10 अगर आपने भी अपने एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो जान लें आखिरी तारीख को बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है। जो पहले 16 अगस्त 2026 थी
11 बिहार के लखीसराय में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे, करंट फैलने की अफवाह उड़ी
12 बिहार: गंगा में डूबीं सात बच्चियां, तीन के शव मिले; एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम
13 उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ में छह श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से करीब 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई
14 बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 8 की मौत, 9 घायल; AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा, सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे
15 प्रयागराज में बाढ़, घरों में 3 फीट पानी, कारें-बाइकें डूबीं, गलियों में नावें; ओडिशा के स्कूल में 312 छात्र दो दिन से फंसे
16 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर
==============================



