श्रीडूंगरगढ टुडे 22 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पहली सूची के तहत 31 वार्डों के प्रत्याशियों के टिकटों को अंतिम रूप दे दिया है। कांग्रेस की ओर से यह सूची जल्द ही सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा एवं कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत ने बताया कि सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की राय जानी गई है। जनभावना और कार्यकर्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए 31 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं। इन नामों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शेष वार्डों को लेकर भी पार्टी स्तर पर मंथन जारी है। कांग्रेस संगठन स्थानीय समीकरणों और कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर बाकी वार्डों के प्रत्याशियों के नाम तय करने में जुटा है। ऐसे में कांग्रेस की पूरी प्रत्याशी सूची भी जल्द सामने आने की उम्मीद है।





