श्रीडूंगरगढ टुडे 22 अगस्त 2026
कस्बे के उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए स्थानीय भामाशाहों का सहयोग निरंतर जारी है। भामाशाह मुनिराम बाना (सुपुत्र श्री भंवरलाल जी बाना) ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सामग्री भेंट की है।
20 मिनट में पहुंचाए थे दीवार पंखे
‘आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़’ ग्रुप परिवार के राजेंद्र स्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर अस्पताल की जरूरत को लेकर की गई पोस्ट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए, भामाशाह मुनिराम बाना ने मात्र 20 मिनट के भीतर ओरिएंट कंपनी के 2 दीवार पंखे अस्पताल प्रशासन को भेंट किए थे।
पूर्व घोषणा के तहत सौंपी चिकित्सा सामग्री
इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार भामाशाह ने आज अस्पताल प्रशासन को 2,000 ग्लव्स और 5,000 (5cc) सिरिंज सौंपे, जिससे मरीजों के इलाज में सहूलियत मिलेगी।
अस्पताल प्रशासन ने जताया आभार
इस दौरान डॉ. श्याम सुंदर नांगल, डॉ. रविन्द्र गोदारा, भामाशाह मुनिराम बाना, राजेंद्र स्वामी, रामनिवास गोदारा, संदीप पारीक, विशाल दर्जी, सुभाष सहित चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा। अस्पताल प्रशासन ने भामाशाह के इस पुनीत एवं सराहनीय योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।





