श्रीडूंगरगढ टुडे 31 अगस्त 2026
तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान तथा अध्यक्ष विक्रम मालू के मार्गदर्शन में ‘युवा वाहिनी’ की टीम ने जैन विश्व भारती (JVB), लाडनूं परिसर में आध्यात्मिक प्रवास के दौरान सेवा, व्यवस्था एवं धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाई।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के अंतर्गत संचालित युवा वाहिनी के सदस्य—कुमुद गिया, रोहित सुराणा, हर्षित गोलछा एवं ऋषभ झाबक—प्रातः 10:15 बजे JVB परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने आवास प्रबंधन, गोचरी व्यवस्था तथा साधु-साध्वीवृंद की सेवा में सक्रिय योगदान दिया।

प्रमुख सेवा-कार्य एवं धार्मिक दर्शन
- व्यवस्था एवं अनुशासन: गुरुदेव के चरण-स्पर्श व दर्शन व्यवस्था, वृहद मंगलपाठ के दौरान अनुशासन बनाए रखना तथा प्रातः भ्रमण के समय साथ रहने का दायित्व संभाला।
- साधना व सानिध्य: गुरुदेव के सानिध्य में सामायिक, अरहंत वंदना का लाभ मिला। साथ ही युवाचार्य प्रवर महावीर मुनि जी एवं साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
- तीर्थ व स्थल दर्शन: दोपहर में गणाधिपति गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी की जन्मस्थली, साध्वी पन्ना जी की समाधि तथा दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन किए।
राष्ट्रीय प्रभारियों एवं संतों का मार्गदर्शन
- राष्ट्रीय नेतृत्व: युवावाहिनी व सत्कार के राष्ट्रीय प्रभारी सुमित छाजेड़ एवं युवालोक के राष्ट्रीय प्रभारी ऋषभ छाजेड़ की विशेष उपस्थिति व मार्गदर्शन रहा।
- संतों से संवाद: गौरव मुनि, दिनेश मुनि, योगेश मुनि एवं नय मुनि से संगठन और तत्त्वज्ञान पर चर्चा हुई। नय मुनि ने युवाओं को जोड़ने के लिए नियमित आकर्षक कार्यक्रम, सामूहिक भ्रमण तथा आपसी सामंजस्य बढ़ाने की प्रेरणा दी।

इस प्रवास से युवा वाहिनी के सदस्यों में सेवा, अनुशासन और संगठन क्षमता को नई ऊर्जा मिली। टीम ने प्राप्त प्रेरणाओं को आगामी गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र के किशोरों और युवाओं तक पहुंचाने का संकल्प लिया।






