श्रीडूंगरगढ टुडे 19 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास में टोडरमल कुंए का संचालन करने वाले बुजर्ग व्यक्ति के ओपन वेल कुएं गिरने की आशंका जताई गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय रामलाल पुत्र सुरजाराम माली टोडरमल कुंए का संचालन करते थे एवं इस ओपन वैल से मोहल्ले के लोग भी आवश्यकतानुसार पानी लेते थे। लेकिन करीब 2 माह पहले कुंआ बंद हो गया था। शनिवार को सुबह रामलाल के परिजन उन्हें संभालने कुंए पर आए तो देखा कि वो वहां नहीं है एवं ओपन वैल का ऊपर से लगा हुआ गेट भी खुला पड़ा है। पास में ही चप्पलें, मोबाईल पड़े होने के कारण उनके कुंए में गिर जाने का अंदेशा लगाते हुए रामलाल के पुत्र मुकेश ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची एवं नगरपालिका को भी सूचित किया। लेकिन सुबह दस बजे सूचना देने के बाद भी दोपहर 3 बजे तक कुंए में से उन्हें निकालने का कोई प्रयास शुरू नहीं हो पाया है।मौके पर पुलिस जवान तो तैनात है एवं अब कुछ देर में लोरिंग मशीन भी पहुंच चुकी है। वही प्रशासन द्वारा कैमरे से देखने पर 30 फिट पानी में डूबा नजर आया बुजुर्ग का शव, कैमरे से दिखाई दिया।





