श्रीडूंगरगढ टुडे 23 सितंबर 2026
बीकानेर जिले में पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी जारी होने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के सभी 19 वार्डों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। लॉटरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी और चुनावी जोड़-तोड़ तेज हो गई है।
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों में आरक्षण की स्थिति तालिका के माध्यम से देखी जा सकती है:
वार्ड संख्या शामिल ग्राम पंचायतें / गांव आरक्षण स्थिति वार्ड 1 मोमासर ओबीसी (OBC) वार्ड 2 लिखमादेसर, सत्तासर, रेवाड़ा सामान्य महिला वार्ड 3 आड़सर, लालासर ओबीसी (OBC) वार्ड 4 सुरजनसर, उदासर चारणान, धीरदेसर पुरोहितान अनुसूचित जाति (SC) वार्ड 5 ठुकरियासर, धोलिया सामान्य महिला वार्ड 6 तोलियासर, जैतासर सामान्य महिला वार्ड 7 उदरासर, लाखनसर, बिरमसर, जालबसर सामान्य (General) वार्ड 8 डेलवा, लाधड़िया, लौड़ेरा सामान्य (General) वार्ड 9 गुसाईंसर बड़ा सामान्य (General) वार्ड 10 बींझासर, माणकरासर, समंदसर सामान्य (General) वार्ड 11 पूनरासर, राजपुरा सामान्य महिला वार्ड 12 सेरूणा, नारसीसर सामान्य महिला वार्ड 13 जोधासर, झंझेऊ, भोजास, गजपुरा ओबीसी महिला (OBC Female) वार्ड 14 लखासर, बेनीसर, हेमासर ओबीसी महिला (OBC Female) वार्ड 15 जैसलसर, सातलेरा, अभयसिंहपुरा, सालासर, पुंदलसर सामान्य (General) वार्ड 16 बिग्गा अनुसूचित जाति महिला (SC Female) वार्ड 17 बिग्गाबास रामसरा, शीतलनगर अनुसूचित जाति महिला (SC Female) वार्ड 18 कीतासर भाटियान, कीतासर बिदावतान अनुसूचित जाति (SC) वार्ड 19 धीरदेसर चोटियान, कुंतासर अनुसूचित जाति (SC)
प्रमुख बातें:
- जिला परिषद बीकानेर के प्रधान की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है।
- श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों में से 5 सीटें एससी वर्ग (2 एससी महिला + 3 एससी), 4 सीटें ओबीसी वर्ग (2 ओबीसी महिला + 2 ओबीसी) और 5 सीटें सामान्य महिला के खाते में गई हैं।

