श्रीडूँगरगढ़ टुडे 1 अक्टूबर 2026
श्री राम पैदल यात्री संघ की एक आम बैठक भैरूं जी मंदिर रोड स्थित साइकिल घर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सालासर पैदल यात्रा की तिथि एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि आगामी सालासर पैदल यात्रा 20 अक्टूबर 2026 को कालू बास स्थित पानी की टंकी वाले हनुमान जी मंदिर से शाम 4:00 बजे धूमधाम एवं गाजे-बाजे के साथ रवाना होगी। उन्होंने जानकारी दी कि यात्रा का मार्ग बिदासर होते हुए सालासर धाम तक रहेगा।
बैठक के दौरान यात्रा के सुगम संचालन एवं पदयात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग सेवादारों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
संघ के उपाध्यक्ष बाबूलाल बढ़मुंडा ने पदयात्रियों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु साइकिल घर अथवा बी. एल. ऑटो सेंटर (घास मंडी रोड, शनि मंदिर के पास) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
बैठक में ये रहे मौजूद:
बैठक में संघ के उपाध्यक्ष बाबूलाल बढ़मुंडा, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश छापोला, नवनिर्वाचित पार्षद कैलाश गंगपारियां व राम स्वामी, वरिष्ठ सदस्य आसू सिंह राजपूत, श्रवण प्रजापत, दीपक प्रजापत, रामेश्वर लाल नाई, सुरेश प्रजापत, भागीरथ शर्मा, भेरू भार्गव, विनोद प्रजापत, अमित प्रजापत, कालू तूनवाल, पवन शर्मा, हेतराम, छोटू भार्गव, रविन्द्र सिंह राजपूत, गौरी शंकर नाई, मुकेश भाई सहित संघ के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


