श्रीडूंगरगढ टुडे 9 अक्टूबर 2026
श्रीडूंगरगढ़। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के पहलवानों ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
महाविद्यालय के खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि गुरु नानक खालसा (पीजी) महाविद्यालय, अनूपगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें उत्कृष्ट दांव-पेंच का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के पहलवान सुभाष भारी ने 79 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय स्तर पर क्षेत्र का मान बढ़ाया। वहीं 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदीप सियोल ने रजत पदक व गोपीचंद (70 किग्रा), राहुल नाई (65 किग्रा) व आशीष (74 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए है।
प्राचार्य डॉ.विनोद सुथार ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन अब विश्वविद्यालय स्तर की टीम में होगा, जहां वे ऑल इंडिया स्तर पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहलवानों की इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष हरि शंकर बाहेती, सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी और सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है।


