श्रीडूंगरगढ टुडे 9 अक्टूबर 2026
पितृ पक्ष के पावन अवसर पर राजकुमार मोहता ने अपने समस्त पूर्वजों एवं पितरों की पावन स्मृति में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अनूठी गौ सेवा की। उन्होंने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की समस्त गौ माता एवं गोवंश के लिए पौष्टिक आहार—बिनोला खल और मूंग चूरी का पावन भंडारा आयोजित कर अपने हाथों से भोग लगाया।
गौशाला सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर दिवंगत भंवरलाल मोहता परिवार, दुलचासर की ओर से गौशाला में बेजुबान पक्षियों के लिए एक कट्टा ज्वार भी समर्पित किया गया।
मोहता परिवार द्वारा किए गए इस पुनित कार्य की सराहना करते हुए श्री गोपाल गौशाला कमेटी ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा ईश्वर से मोहता परिवार की सदैव सुख-समृद्धि एवं उन्नति की मंगल कामना की।

