श्रीडूंगरगढ टुडे 12 अक्टूबर 2026
मोमासर श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर मोमासर के स्वर्णकार माताजी मंदिर में इन दिनों भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर आयोजित इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ से कथावाचक प्रदीप जी महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए भगवान शंकर द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई अमर कथा का विशेष महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस पावन कथा के श्रवण मात्र से ही संपूर्ण संसार का कल्याण होता है।
आज की कथा में अमर कथा: भगवान शिव और माता पार्वती के संवाद के माध्यम से अमर कथा का सुंदर वर्णन,चौबीस अवतार: भगवान के चौबीस अवतारों की लीलाओं का विस्तृत विवरण, कुंती चरित्र: माता कुंती के त्याग, समर्पण और भगवान के प्रति अगाध भक्ति का प्रसंग, भीष्म पितामह की कथा: इच्छा मृत्यु का वरदान पाने वाले भीष्म पितामह के जीवन चरित्र और उनके उपदेशों की व्याख्या प्रसंग सुनाया
कथा को सफल बनाने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वर्णकार माताजी मंदिर संचालक मंडल के सदस्य पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। व्यवस्थाओं के संचालन में मदनलाल, मानिकचंद, रामलाल, शिवरतन, नवीन आदि सदस्य विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल महाराज परीक्षित का राज्य संभालना एवं उन्हें मिला श्राप विदुर चरित्र, वराह अवतार,कपिल अवतार के प्रसंग का वर्णन होगा


