श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 अक्टूबर 2026
कस्बे में इन दिनों मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध पूजन और ‘सिंदूर खेलने’ (सिंदूर खेला) की परंपरा का निर्वहन अब श्रीडूंगरगढ़ में भी भव्य रूप लेने लगा है। लगातार पांचवें वर्ष ‘बंगाली दुर्गा पूजा भक्त मंडल’ के तत्वावधान में बिग्गा बास स्थित हरिरामजी मंदिर के पास आकर्षक दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

भव्य तैयारियां और पंडाल की सजावट
आयोजन को लेकर बिग्गा बास में भव्य पंडाल सजाया गया है और मंडल के सभी सदस्य उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मुख्य कार्यक्रम एवं तिथियां
- मूर्ति स्थापना:16 अक्टूबर को विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी
- दैनिक धार्मिक अनुष्ठान: 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें डांडिया, बंगाली दुर्गा पूजा में ‘धूपिया’ (या धुनुची नृत्य और धूप आरती)
- संध्या आरती: इन 5 दिनों तक प्रतिदिन शाम ठीक 8:00 बजे मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे
- सिंदूर खेला और विदाई (21 अक्टूबर): 21 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे मां दुर्गा को सिंदूर और गुलाल अर्पित कर पारंपरिक रूप से विदाई दी जाएगी.
मुख्य बाजार से निकलेगी झांकी और होगा विसर्जन
कस्बे के मुख्य बाजारों से मां दुर्गा की एक आकर्षक झांकी निकाली जाएगी, जिसके बाद विधि-विधान के साथ लूणकरणसर के नेहरी क्षेत्र में मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से अपील
बंगाली दुर्गा पूजा भक्त मंडल ने श्रीडूंगरगढ़ के समस्त कस्बेवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस भव्य उत्सव में परिवार सहित शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

