श्रीडूंगरगढ टुडे 7 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित श्रीडूंगरगढ़ दौरे से पहले आरएलपी युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने अहम मुद्दों को लेकर अपना मांग पत्र जारी करते हुए अपनी आवज का बुलंद किया है। माचरा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं, बिजली करंट और कृषि कार्यों से होने वाली घटनाएं आम जन की जान ले रही हैं। डॉ. माचरा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर व उपजिला अस्पताल निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि हादसों में घायलों को समय पर चिकित्सा सेवा मिल सके और लोगों की जान बचाई जा सके। साथ ही माचरा मांग की सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद केंद्र पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खेल हुआ है।जिसकी जांच करवाकर भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों की गिरफ्तारी हो और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।इसके अलावा गांव धीरदेसर चोरियान में अवैध शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर 300 से ज्यादा दिन से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है। की श्रीडूंगरगढ के इन गंभीर मुद्दों पर शीघ्र फैसला ले।


