श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जून 2026
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का केंद्र गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग का कल्याण रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियां अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित हैं। इसका उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
2 इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। 10 जून को वह लगातार 4,399 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इसके साथ ही वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे। नेहरू ने पहले आम चुनाव के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,398 दिन तक पद संभाला था।
3 INDIA ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यही सरकार को चुनौती देने का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, चुनावी सूची पुनरीक्षण (SIR), विदेश नीति और संविधान पर कथित हमलों जैसे मुद्दों को उठाया।
4 खरगे बोले- अब हर दो महीने में होगी इंडिया ब्लॉक की बैठक, अगस्त में हैदराबाद में मंथन
5 ममता के 21 सांसद भी TMC छोड़ सकते हैं, CM शुभेंदु के साथ भाजपा बंगाल प्रभारी से मिले; तृणमूल के राज्यसभा सांसद सुखेंदु का इस्तीफा
6 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) लॉन्च करेंगे। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सीमा पार व्यापार और यात्री आवागमन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुगम बनाएगा। साथ ही दावकी और श्रीमंतपुर लैंड पोर्ट पर नई आवास सुविधाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा।
7 ईरान में युद्ध के बीच भारतीयों के लिए अलर्ट: भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, देश छोड़ने की अपील की
8 देश की बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए यात्रियों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। रेल विकास निगम लिमिटेड ने पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रोटोटाइप की लॉन्चिंग समय सीमा बढ़ा दी है। अब इसका पहला प्रोटोटाइप जून 2026 के बजाय दिसंबर 2026 तक तैयार किया जाएगा। यानी परियोजना के रोलआउट में करीब छह महीने की देरी हुई है।
9 TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, अवैध वसूली का आरोप, देश छोड़ने की कोशिश में थे; फालता सीट से चुनाव लड़ा था
18 ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग, ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल का जवाबी हमला; भारत ने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा
11 चांदी ₹15,748 गिरकर ₹2.41 लाख किलो पर आई, 8 दिन में ₹22 हजार की गिरावट; सोना आज ₹3470 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.51 लाख
12 फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं, 19 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं, 2 घंटे में 138 झटके आए
13 सेंसेक्स 719 अंक गिरकर 73,524 पर बंद, निफ्टी भी 244 अंक फिसलकर 23,123 पर आया, मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली
14 भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, चंडीगढ़ में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, मानव सुथार को 7 विकेट
==============================


