श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 जून 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-12.06.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
शुक्रवार के दिन इन उपायों को अपनाएं माता लक्ष्मी आपको धन धान्य से परिपूर्ण कर देगी
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक………………….12.06.2026
कलियुग संवत्……………………….. 5128
विक्रम संवत्…………………………. 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर………………………………. श्री रौद्र
अयन…………………………………… उत्तर
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु…………………………………… . ग्रीष्म
मास………………………………….. प्र.ज्येष्ठ
पक्ष………………………………………कृष्ण
तिथि…..द्वादशी. रात्रि. 7.37 तक / त्रयोदशी
वार……………………………………शुक्रवार नक्षत्र……..अश्विनी. प्रातः 6.29 तक / भरणी
चंद्र राशि……………….मेष. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……..अतिगंड. रात्रि. 9.25 तक / सुकर्मा
करण……………….कौलव. प्रातः 9.10 तक
करण……… तैत्तिल. रात्रि. 7.37 तक / गर
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण
सूर्योदय……………….. प्रातः 05.41.46 पर
सूर्यास्त……………….. सायं. 07.20.57 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.39.11
रात्रिमान-घं.मि.से. …………….. .10.20.52
चंद्रास्त………………… 04.27.56 PM पर
चंद्रोदय………………… 03.27.35 AM पर
राहुकाल….. पूर्वा. 10.49 से 12.31(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 3.56 से 5.39(शुभे त्याज्य)
गुलिक……प्रातः 7.24 से 9.07(शुभे त्याज्य)
अभिजित…… मध्या.12.04 से 12.59(शुभ)
पंचक…………………………………. .नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास)…………. आज नहीं है।
दिशाशूल………………………… पश्चिम दिशा
दोष परिहार…….. जौ का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
व्रत विशेष……….. कमला एकादशी(निंबार्क)
अन्य व्रत………………………………. प्रदोष
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
मास विशेष.. पुरुषोत्तम ज्येष्ठ अधि.मास जारी
दिन विशेष……. विश्व बाल श्रम विरुद्ध दिवस
खगोलीय……………………………….नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………………. नहीं है।
पंचक……………………………. ….. .नहीं है।
सर्वा.सि.योग………………. प्रातः 6.29 तक
अमृत सि.योग……………………….. नहीं हैं।
सिद्ध रवियोग………………………… नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक………………………..13.06.2026
तिथि…….. द्वि.ज्येष्ठ कृष्णा त्रयोदशी शनिवार
व्रत विशेष……………………. मास शिवरात्रि
अन्य व्रत……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
मास विशेष.. पुरुषोत्तम ज्येष्ठ अधि.मास जारी
दिन विशेष……. अंतर्राष्ट्रीय साॅफ्ट बाॅल दिवस
खगोलीय…………………………….. नहीं है।
विष्टि(भद्रा). अपरा.4.08 से रात्रि 2.16* तक
पंचक………………………………….. नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है।
अमृत सि.योग……..रात्रि 1.17* से रात्रि पर्यंत
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है।
विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है। यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं।इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
दिन का चौघड़िया
चंचल…………… .प्रातः 5.42 से 7.24 तक
लाभ……………. .प्रातः 7.24 से 9.07 तक
अमृत………….. प्रातः 9.07 से 10.49 तक
शुभ………….. अपरा. 12.31 से 2.14 तक
चंचल……………. सायं. 5.39 से 7.21 तक
रात्रि का चौघड़िया
लाभ…………… रात्रि. 9.56 से 11.14 तक
शुभ…. रात्रि. 12.31 AM से 1.49 AM तक
अमृत… .रात्रि. 1.49 AM से 3.07 AM तक
चंचल…. रात्रि. 3.07 AM से 4.24 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
06.29 AM तक….अश्विनी…. 4…….ला
11.55 AM तक…..भरणी……1…….ली
05.20 PM तक…..भरणी……2……..लू
10.43 PM तक…..भरणी……3……..ले
04.06 AM तक…..भरणी……4…….लो
उपरांत रात्रि तक…..कृतिका ….1…….अ
राशि मेष – पाया स्वर्ण_
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
शुक्रवार के दिन इन उपायों को अपनाएं माता लक्ष्मी आपको धन धान्य से परिपूर्ण कर देगी
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन धन की देवी की पूजा-अर्चना करने से जीवन में पैसों संबंधित सारी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। ऐसे में आज के दिन लक्ष्मी जी के इन विशेष उपायों को जरूर अपनाएं। आपको धन से लेकर अन्य दूसरी परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी। आइये जानते हैं कुछ विशेष उपायों के बारे में।
- अगर आप अपनी आर्थिक तरक्की की गति को भविष्य में निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन हल्दी की पांच साबुत गाठें और एक रूपये का सिक्का लेकर, एक पीले रंग के कपड़े में रखकर बांध दें । फिर उस कपड़े को अपने घर के मंदिर में रखें और अपने गुरु या अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए एक घी का दीपक जलाएं। जब दीपक जलते –जलते अपने आप बुझ जाये, तब उस हल्दी और एक रुपये का सिक्का बंधे पीले रंग के कपड़े को मंदिर से उठाकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख लें।
- अगर आप आज के दिन अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा रहे हैं या अपनी किसी बिजनेस मीटिंग के लिये जा रहे हैं, तो आज के दिन केसर का तिलक लगाकर जायें। अगर केसर उपलब्ध न हो तो हल्दी का तिलक मस्तक पर लगाकर जायें।
- अगर आपके परिवार के किसी सदस्य की सेहत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है तो उनके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये आज के दिन बेसन से कोई मीठी चीज बनाएं। अब उसका भोग सबसे पहले भगवान को लगाएं। उसके बाद उस बचे हुए प्रसाद को छोटे बच्चों में बांट दें और जिस व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब है उसको भी थोड़ा-सा प्रसाद खाने के लिये दें।
- अगर आप अपने जीवन में समृद्धि पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आंखें बंद करके विकंकत के पेड़ का ध्यान करते हुए, उसे प्रणाम करें और विकंकत के पेड़ का पांच बार नाम लें। इसके बाद ध्यान में ही उसकी जड़ में पानी डालें और अपने जीवन में समृद्धि पाने के लिये प्रार्थना करें।
- अगर आपको अपने घर-मकान बनवाने या उसमें सुधार करवाने से संबंधित कुछ दिक्कतें आ रही हैं, तो आज के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें। भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर बाजार में आपको आसानी से मिल जायेगी। अगर बाजार में न मिल पाये, तो इंटरनेट से भगवान की फोटो डाउनलोड करके, उसे अपने घर की दीवार पर लगा लें। अब विधि-पूर्वक पुष्प और धूप-दीप आदि से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें।
- अगर आप अपने जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको ये उपाय करना चाहिए। आपको अपने जीवनसाथी के करियर की तरक्की के लिये आज के दिन किसी खेतीहर को किसी ऐसी फसल या साग- सब्जी के बीज का एक पैकेट गिफ्ट करना चाहिए, जिसकी हाल ही में बुआई होने वाली हो। इसके लिए आप किसी खेतिहर से उसकी पसंद की जानकारी भी ले सकते हैं।
- अगर आपके जीवनसाथी के बिजनेस में पैसों से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी चल रही है और बिजनेस आगे नहीं बढ़ पा रहा है तो आज के दिन आपको देवी लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए और उनकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय देवी मां के सामने दो पीले रंग की कौड़ियां भी रखें। जब पूजा समाप्त हो जाये तो उन कौड़ियों को वहां से उठाकर एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर अपने ऑफिस की तिजोरी या कैश बॉक्स में रख दें।
- अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता लाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति के आगे आसन
बिछाकर बैठना चाहिए और शुक्र के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:। - अगर आप जीवन में खूब नाम कमाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको दो सुगंधित इत्र की शीशी लेनी चाहिए और उनमें से एक शीशी देवी लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करनी चाहिए और दूसरी शीशी को देवी मां के चरणों में लगाकर वापस अपने घर ले आना चाहिए और रोज़ उसे अपने इस्तेमाल में लेना चाहिए।
- अगर आप किसी विशेष काम में सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं या अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको श्रीलक्ष्मीस्तव में दी इन पंक्तियों का जाप करना चाहिए। वो पंक्तियां इस प्रकार हैं- सिद्धि बुद्धि प्रदे देवि भुक्ति मुक्ति प्रदायिनि । मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तुते ॥
- अगर आप अपने दुश्मनों से और अपनी हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको देवी लक्ष्मी की इन पंक्तियों का जाप करना चाहिए। वो पंक्तियां हैं- सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्व दुष्ट भयङ्करि। सर्व दुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोस्तुते ।।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के पल तलाशने की ज़रूरत है। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
अभी तक जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। छात्रों के लिए बहुत अच्छा दिन है। वे परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। हालाँकि इस सफलता को सिर पर न चढ़ने दें और इससे प्रेरणा लेकर ज़्यादा कड़ी मेहनत के लिए कमर कसें। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। अगर आपको लगता है कि आपका साथी आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। खाली वक्त्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का कारण बनेगी। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज दूसरों के लिए ख़राब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को ख़त्म करते हैं। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। शाम को साथियों का साथ मज़ेदार रहेगा। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफ़ी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी ख़बर पूरी परिवार को ख़ुशियों से भर देगी। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफ़ी मदद मिलेगी।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज का दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। दफ़्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में प्रेम नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद अच्छा होने वाला है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। दिन अच्छा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर करें । इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अपने जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज़्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज़्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को ख़ुश करने के लिए ख़ुद को तनाव से नहीं थकाएँ। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आप अपने प्रिय के साथ में आराम महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। माता-पिता के साथ अपनी ख़ुशियाँ साझा करें। उन्हें महसूस करने दें कि आपके लिए उनकी कितनी अहमियत है, इससे उनका अकेलेपन का एहसास अपने आप ख़त्म हो जाएगा। हमारी ज़िंदगी का क्या फ़ायदा, अगर हम एक-दूसरे का जीवन आसान न बना सकें। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार को महसूस कर सकते हैं।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे । आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी




