श्रीडूंगरगढ़, 16 जून 2026
जीवन रक्षा हॉस्पिटल, श्रीडूंगरगढ़ में 14 जून को आयोजित निःशुल्क ऑपरेशन शिविर के अंतर्गत विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए। शिविर में हर्निया, बच्चेदानी, फिशर, मस्सा-बवासीर तथा अन्य सामान्य शल्य चिकित्सा के मरीजों का उपचार किया गया।
सभी ऑपरेशन जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रमेश चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। शिविर की विशेषता यह रही कि मरीजों से डॉक्टर फीस, ऑपरेशन शुल्क एवं अन्य चिकित्सकीय सेवाओं का कोई शुल्क नहीं लिया गया। मरीजों से केवल दवाइयों एवं आवश्यक जांचों का खर्च लिया गया, जबकि शेष उपचार पूर्णतः निःशुल्क रखा गया।
डॉ. रमेश चौधरी ने बताया कि जीवन रक्षा हॉस्पिटल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 24×7 आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवा, अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, फार्मेसी, एम्बुलेंस सेवा तथा सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को सभी डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श तथा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क परामर्श भी प्रदान किया जाता है।
सभी ऑपरेशन सफलता पुर्वक होने पर मरीजों एवं उनके परिजनों ने डॉ. रमेश चौधरी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया तथा अस्पताल द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।






