श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जुलाई 2026
नगरपालिका को बुधवार को नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) मिल गए। अभिषेक गहलोत ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए पारदर्शिता, जागरूकता और जनसहयोग के साथ कार्य किए जाएंगे। आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यवाहक ईओ एवं तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने फूलमाला पहनाकर गहलोत का स्वागत किया और उन्हें कार्यभार सौंपा। इस दौरान पार्षद जगदीश गुर्जर, भाजपा नेता मूलचंद इंदौरिया, नवरंग सारस्वत, मालाराम सायच, एसआई कमल चांवरिया, अकाउंटेंट महेश ज्याणी, भूमि शाखा के हरीश गुर्जर, धनराज पाण्डिया सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पालिका कार्मिक मौजूद रहे।






